प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर मंत्री ने गिनाई उपलब्धियां

वाराणसी, जनमुख न्यूज़। प्रदेश सरकार के स्टाम्प एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल ने बुधवार को सरकार के नवनिर्माण के 9 वर्षों की उपलब्धियां पर आधारित चौकाघाट स्थित गिरिजा देवी सांस्कृतिक संकुल में आयोजित विकास प्रदर्शनी एवं कार्यक्रम का उद्घाटन करने पश्चात पत्र-प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए सरकार की उपलब्धियों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने अभूतपूर्व विकास एवं सतत् समृद्धि के 9 वर्ष पर “विकसित भारत विकसित उत्तर प्रदेश” की चर्चा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश अपनी ऐतिहासिकता एवं पौराणिकता को संरक्षित रखते हुए विकास के पथ पर अग्रसित है। उन्होंने प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र काशी में हुए विकास कार्यों की चर्चा करते हुए बताया कि काशी में विगत 9 वर्षों में रू0 35,156 करोड़ से अधिक लागत की मार्ग, सेतु, पेयजल, सीवरेज, एसटीपी, शिक्षा, स्वास्थ्य, ऊर्जा, पर्यटन, नगर विकास एवं पुलिस कल्याण आदि से सम्बन्धित 486 मुख्य वृहद् परियोजनायें पूर्ण कराकर आमजन को लोकार्पित की गयी हैं। इसके अतिरिक्त लगभग 17,915 करोड़ से अधिक लागत की विभिन्न परियोजनाओं का निर्माण कार्य प्रगति पर है। मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने बताया कि जनपद में रू0 22,829 करोड़ से अधिक लागत से रिंग रोड, राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्य मार्ग, जिला मार्ग एवं सेतु निर्माण सम्बन्धी 127 परियोजनाओं का निर्माणपूर्ण कराया गया है। इसके अतिरिक्त रू0 5,813 करोड़ से अधिक लागत के सड़को एवं सेतुओं का निर्माण कार्य प्रगति है। रू0 1,529 करोड़ से अधिक लागत से रेलवे, एयर पोर्ट एवं जलमार्ग का निर्माण पूर्ण कराया गया है। इसके अतिरिक्त 4,934 करोड़ से अधिक लागत की रेलवे, एयरपोर्ट व अन्य परियोजनाओं का निर्माण कार्य प्रगति पर है। स्मार्ट सिटी परियोजना के अन्तर्गत जनपद में रू0 877.65 करोड़ की लागत से 34 परियोजनायें पूर्ण करायी गयी हैं जिनमें मुख्य रूप से काशी इन्टीग्रेटेड कमाण्ड कन्ट्रोल सेन्टर, शहर में 720 स्थलों पर उन्नत सर्विलांस कैमरे, वाराणसी स्पोर्ट्स काम्पलेक्स सिगरा, टाउन हाल शापिंग काम्प्लेक्स का निर्माण, थ्री डी अरबन डिजिटल मैप एवं गौदौलिया चौक पर मल्टीलेवल टू व्हीलर पार्किंग का निर्माण आदि है। रू0 1000 करोड़ से अधिक लागत की 60 सीवरेज एवं पेयजल सम्बन्धीपरियोजनायें पूर्ण करायी गयी हैं। इसके अतिरिक्त वर्तमान में 2100 करोड़ से अधिक लागत की पेयजल एंव सीवरेज सम्बन्धी परियोजनायें प्रगति पर हैं। रू0 512 करोड़ से अधिक लागत की शिक्षा से सम्बन्धित 32 परियोजनायें पूर्ण करायी गयी हैं। इसके अतिरिक्त रू0 544 करोड़ से अधिक लागत की 10 परियोजनाओं का निर्माण प्रगति में है। विद्युत सुधार कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मंत्री रविंद्र जायसवाल ने बताया कि रू0 1100 करोड़ की लागत से शहरी विद्युत सुधार कार्य, 3722 मजरो में विद्युतीकरण, 220 के0वी0 विद्युत उपकेन्द्र निर्माण एवं बायो सीएनजी प्लान्ट आदि का निर्माण कराया गया है। इसके अतिरिक्त रू0 1,657 करोड़ से अधिक लागत की परियोजनाओं का निर्माण प्रगति में है। उन्होंने बताया कि रू0 1870.36 करोड़ की लागत से स्वास्थ्य सम्बन्धी 43 परियोजनायें पूर्ण करायी गयी हैं जिनमें मुख्य रूप से कैंसर इन्सटीटयूट, होमी भाभा कैन्सर हास्पिटल, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में 430 शैय्यायुक्त सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का निर्माण, जिला महिला चिकित्सालय, कबीरचौरा में सौ शैय्यायुक्त मैटरनिटी विंग का निर्माण एवं बोन मैरो ट्रान्सप्लान्ट एण्ड स्टेम सेल रिसर्च सेन्टर हैं। इसके अतिरिक्त वर्तमान में स्वास्थ्य अवस्थापनाओं सम्बन्धी 914 करोड़ की परियोजनायें निर्माणाधीन हैं। रू0 128.07 करोड़ की लागत से खेलकूद सम्बन्धी 06 परियोजनायें पूर्ण करायी गयीं है, जिनमें सिगरा स्पोर्टस स्टेडियम, जिला शूटिंग रेंज स्पोर्टस स्टेडियम, लालपुर में 100 बेड क्षमता के बालक, बालिका छात्रावास व पब्लिक पवेलियन आदि मुख्य हैं। पर्यटन विकास से सम्बन्धित 721 करोड़ से अधिक लागत की 30 परियोजनायें पूर्ण करायी गयी हैं जिनमें मुख्य रूप से नमो घाट, श्री काशी विश्वनाथ मंदिर कारीडोर, सारनाथ में पर्यटन पुर्नविकास, पंचकोसी परिक्रमा यात्रा के पांच पड़ाव का पर्यटन विकास, कैथी में मारकण्डेय महादेव घाट से संगम घाट तक गंगा नदी के किनारे मार्ग, सारनाथ लेजर एण्ड साउण्ड शो, मारकण्डेय महादेव मंदिर, कैथी तथा गंगा घाट, कैथी का विकास, स्वर्वेद ध्यान केन्द्र, रामेश्वर में पर्यटन विकास कार्य, आभासीय अनुभूति संग्रहालय, मान महल, श्री काशी विश्वनाथमंदिर में अन्न क्षेत्र का निर्माण एवं गोदौलिया से दशाश्वमेध घाट तक पर्यटन विकास एंव गंगा दर्शन गेस्ट हाउस श्री काशी विश्वनाथ मन्दिर आदि शामिल हैं। इसके अतिरिक्त वर्तमान में 834 करोड़ से अधिक लागत की परियोजनायें निर्माणाधीन हैं। पुलिस वेलफेयर से सम्बन्धित रू0 87 करोड़ की लागत से 17 परियोजनायें पूर्ण करायी गयी हैं इसके अतिरिक्त रू0 88 करोड़ की लागत से 03 परियोजनायेंप्रगति पर हैं। मंत्री ने बताया कि वाराणसी शहर में निर्माणाधीन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के निकट ग्राम-गंजारी में लगभग 100-150 एकड़ भूमि पर अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त क्षेत्र को काशी स्पोर्ट सिटी टाउनशिप के रूप में विकसित किये जाने की योजना है।

इसे भी पढ़े-
सड़क दुर्घटना में कनिष्ठ अभियंता की मौत

सुलतानपुर, जनमुख न्यूज। जिले में मोटरसाइकिल सवार एक कनिष्ठ अभियंता की हलियापुर-बेलवाई मार्ग पर एक वाहन से टक्कर लगने से Read more

आज वाराणसी आएंगे मुख्यमंत्री योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को वाराणसी आएंगे। वे वाराणसी में कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे तो Read more

महिला डॉक्टर की हत्या के केस को लेकर देशभर में चिकित्सको की हड़ताल

नई दिल्ली, जनमुख डेस्क। पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला डॉक्टर की Read more

अमौसी एयरपोर्ट पर रेडियो एक्टिव एलिमेंट लीक होने से हड़कंप

लखनऊ, जनमुख डेस्क। अमौसी एयरपोर्ट से गुवाहाटी जाने वाली उड़ान से कैंसररोधी दवाओं के कंटेनर को भेजा जाना था। एयरपोर्ट Read more

मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने बताया कि जनपद में लगातार बढ़ते भारी वाहनों के आवागमन से उत्पन्न यातायात दबाव और जाम की समस्या के समाधान हेतु 48 हेक्टेयर पर ट्रांसपोर्ट नगर योजना विकसित की जा रही है। मण्डलायुक्त कार्यालय परीसर में 2.6 एकड़ भूमि पर एकीकृत मण्डलीय कार्यालय परिसर (ICCC) विकसित किए जाने का प्रस्ताव है, जिसमें 58 विभागों को एक ही भवन में स्थानांतरित करने की योजना है।वाराणसी शहर में शिवपुर तिराहे से सेंट्रल जेल होते हुए जे०पी० मेहता तिराहे को जाने वाले मार्ग को संगीत पथ के रुप में रु0 354.23 लाख की लागत से विकसित किया गया है। रू0 144.53 करोड़ की लागत के कज्जाकपुरा सेतु का निर्माण कार्य भी पूर्ण कराया गया है। जनपद की महत्वाकांशी योजनाओं के अन्तर्गत अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम गंजारी, रोप-वे, जल परिवहन के हाईड्रोजन पावर वीहकल तथा एयरपोर्ट टर्मिनल एवं रन-वे का विस्तार आदि परियोजनायें भी शीघ्र ही पूर्ण जायेंगी। काशी में 3,05,823 कृषकों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से लाभान्वित किया गया है तथा 16,026 किसानों को किसान ऋण मोचन योजना से लाभान्वित किया गया है। विगत 09 वर्षों में 38,167 व्यक्तियों को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण से लाभान्वित किया गया है तथा 5,967 को मुख्यमंत्री आवास योजना से लाभान्वित किया गया है। जनपद में 2,84,918 व्यक्तिगत शौचालय एवं 694 सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कराया गया है। जनपद में 70,047 निराश्रित महिलाओं को पेंशन, 1,28,120 वृद्वजनों को वृद्वावस्था पेंशन एवं 22,878 दिव्यांगजनों को पेंशन दी जा रही है। विगत 8 वर्षों में सामुहिक विवाहों का आयोजन कराकर 6,760 जोड़ों को विवाह कराया गया है। 78,492 बालिकाओं को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना से लाभान्वित कराया गया है। उन्होंने कहा कि जन सामान्य को 5 लाख रूपये सीमा तक निःशुल्क चिकित्सा सुविधा प्रदान करने हेतु जनपद में 12,34,995 व्यक्तियों के आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड बनाये गये हैं। जनपद में 5,99,923 पात्र व्यक्तियों को राशन कार्ड उपलब्ध कराया गया है। 55,673 व्यक्तियों को पीएम स्वानिधि योजना से लाभान्वित किया गया है। पीएम उज्जवला योजना के अन्तर्गत 2,49,259 व्यक्तियों को ल लाभान्वित किया गया है। स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण योजनान्तर्गत 1,74,506 विद्यार्थियों को विभिन्न संस्थानों के माध्यम से टैबलेट/स्मार्टफोन उपलब्ध कराया गया। एक जनपद एक उत्पाद वित्त पोषण योजनान्तर्गत 820 इकाईयां स्थापित हुई है। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजनान्तर्गत 2697 इकाईयां स्थापित हुई। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनान्तर्गत 5800 लाभार्थियों को कौशल प्रशिक्षण तथा प्रशिक्षणोपरांत प्रमाणपत्र, मानदेय के साथ ही उन्नत टूलकिट भी उपलब्ध कराया गया।औद्योगिक निवेश के अन्तर्गत जनपद में कुल 194 एमओयू हुए हैं, जिनमें प्रस्तावित निवेश धनराशि रू 21566.72 करोड तथा रोजगार सृजन 48502 के सापेक्ष 120 एमओयू जीबीसी रेडी हैं। विगत 09 वर्षों में 30 नये डिग्री कालेज एवं 20 नये आईटीआई एवं 31 पालीटेक्निक खोले गये हैं। जनपद में रूद्राक्ष कनवेंशन सेन्टर का निर्माण कराया गया। अभिनव पहल अन्तर्गत सबल काशी, 10 Point Kashi Strategy Against Malnourishment, काशी प्रेरणा कैफे, प्रोजेक्ट विद्या शक्ति एवं स्वस्थ दृष्टि समृद्व काशी आदि उल्लेखनीय कार्य किये गये हैं। जनपद में कराये गये इन सभी कार्यों का समेकित परिणाम यह रहा है कि जहाँ वर्ष 2017 में जनपद का जीडीपी 22586.91 करोड़ था वह अब 51,036 करोड़ हो गया है, जो दो गुना से भी अधिक है। इसके अतिरिक्त काशी की प्रति व्यक्ति आय भी वर्तमान में बढ़कर 1,03,354 हो गयी है। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, एमएलसी धर्मेंद्र राय, एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, विधायक डॉ अवधेश सिंह, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, मुख्य विकास अधिकारी प्रखर सिंह सहित भारी संख्या में लाभार्थी एवं विभागीय अधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े-
सड़क दुर्घटना में कनिष्ठ अभियंता की मौत

सुलतानपुर, जनमुख न्यूज। जिले में मोटरसाइकिल सवार एक कनिष्ठ अभियंता की हलियापुर-बेलवाई मार्ग पर एक वाहन से टक्कर लगने से Read more

आज वाराणसी आएंगे मुख्यमंत्री योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को वाराणसी आएंगे। वे वाराणसी में कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे तो Read more

महिला डॉक्टर की हत्या के केस को लेकर देशभर में चिकित्सको की हड़ताल

नई दिल्ली, जनमुख डेस्क। पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला डॉक्टर की Read more

अमौसी एयरपोर्ट पर रेडियो एक्टिव एलिमेंट लीक होने से हड़कंप

लखनऊ, जनमुख डेस्क। अमौसी एयरपोर्ट से गुवाहाटी जाने वाली उड़ान से कैंसररोधी दवाओं के कंटेनर को भेजा जाना था। एयरपोर्ट Read more

इसे भी पढ़े-
सड़क दुर्घटना में कनिष्ठ अभियंता की मौत

सुलतानपुर, जनमुख न्यूज। जिले में मोटरसाइकिल सवार एक कनिष्ठ अभियंता की हलियापुर-बेलवाई मार्ग पर एक वाहन से टक्कर लगने से Read more

आज वाराणसी आएंगे मुख्यमंत्री योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को वाराणसी आएंगे। वे वाराणसी में कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे तो Read more

महिला डॉक्टर की हत्या के केस को लेकर देशभर में चिकित्सको की हड़ताल

नई दिल्ली, जनमुख डेस्क। पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला डॉक्टर की Read more

अमौसी एयरपोर्ट पर रेडियो एक्टिव एलिमेंट लीक होने से हड़कंप

लखनऊ, जनमुख डेस्क। अमौसी एयरपोर्ट से गुवाहाटी जाने वाली उड़ान से कैंसररोधी दवाओं के कंटेनर को भेजा जाना था। एयरपोर्ट Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *