मुठभेंंड़ में बदमाशों ने पुलिस टीम पर की फायरिंग

जौनपुर, जनमुख न्यूज। खुटहन व खेतासराय की संयुक्त पुलिस ने खेतासराय के उसरबस्ती नहर पुल के पास घेराबंदी करके एक गो-तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी। घायल का उपचार अस्पताल में कराने के बाद उसका चालान कर न्यायालय भेज दिया गया। पकड़े गए आरोपी के पास से तमंचा, कारतूस व बाइक बरामद की गई। आरोपी की पहचान निसार निवासी मारुखपुर थाना खेतासराय के रूप में हुई।खुटहन थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह अपनी टीम के साथ बनुआडीह नहर पुलिया पर चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान सूचना मिली कि खेतासराय थानाध्यक्ष रामाश्रय राय अपने हमराहियों के साथ एक बदमाश का लेदरही से पीछा कर रहे हैं। बदमाश सेठुआपारा नहर की पटरी पकड़ कर बनुआडीह भाग रहा है। सूचना पर थानाध्यक्ष खुटहन व थानाध्यक्ष खेतासराय के द्वारा उसरबस्ती नहर पुल के पास घेराबंदी की गई कि बदमाश मोड़कर शेरपुर की तरफ भागना चाहा, इसी समय अनियंत्रित होकर गिर गया। उठकर बाइक छोड़कर भागने लगा। जिसे पुलिस टीम द्वारा आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया तो बदमाश अपने हाथ में लिए तमंचे से पुलिस टीम पर फायर किया।

