विधायक ने तोरिया एवं सरसों बीज का मिनीकिट को निःशुल्क उपलब्ध कराया

वाराणसी, (जनमुख डेस्क)। तिलहनी फसलों को बढ़ावा देने हेतु शुक्रवार को विकास खण्ड-हरहुआ के सभागार में विधायक त्रिभुवन राम, ब्लाक प्रमुख हरहुआं विनोद कुमार उपाध्याय एवं किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष जय प्रकाश सिंह (वीरू) द्वारा ७५ कृषकों को तथा विकास खण्ड-आराजीलाईन के राजकीय कृषि बीज भण्डार, जंसा पर ब्लाक प्रमुख आराजीलाईन के प्रतिनिधि डा० महेन्द्र पटेल द्वारा ३५ कृषकों को तोरिया एवं सरसों बीज का मिनीकिट निःशुल्क वितरण किया गया। इस अवसर पर विधायक त्रिभुवन राम द्वारा शासन की मंशा के अनुसार मानव स्वास्थ्य को बनाये रखने एवं कम लागत में अधिक लाभ पाने के लिए तिलहनी फसलों की खेती के साथ-साथ श्रीअन्न की खेती करने हेतु कृषकों को प्रेरित किया गया। किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष जय प्रकाश सिंह (वीरू) द्वारा मिट्टी, पर्यावरण, जल का मानव स्वास्थ्य को बनाये रखने हेतु जैविक एवं प्राकृतिक

