गाँधी जी की अब वैचारिक हत्या कर रही है मोदी सरकार

वाराणसी, जनमुख न्यूज़। सांसद उप नेता,विरोधी दल राज्य सभा प्रमोद तिवारी ने आज वाराणसी केंद्र सरकार पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि नाथूराम गोड्से ने गाँधी जी की पहले शारीरिक हत्या की अब मोदी सरकार वैचारिक हत्या कर रही है।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रमोद तिवारी ने कहा ” कि मोदी सरकार ने भारत को ही नही बल्कि दुनिया की विशालतम योजना ” महात्मा गाँधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजना ” मनरेगा जिसे एक अधिनियम का संरक्षण प्राप्त था उसे छल द्वारा हटा दिया है, वर्ष 1947 के बाद क्या किसी ने सोचा था कि देश में कभी एक ऐसी सरकार आयेगी जो राष्ट्रपिता को नाम मनरेगा योजना जो,दुनिया की विशालतम योजना है उसे हटा देगी।
उन्होंने कहा कि मनरेगा एक साल मे लगभग 12 करोड परिवारो को न्यूनतम 100दिनों के रोजगार की गारण्टी है।इस अधिनियम की आत्मा थी” गारण्टीकृत आजीविका सुरक्षा।”
यूपीए सरकार में सोनिया गाँधी की प्रेरणा से जब डाक्टर मनमोहन सिंह सरकार ने इस कानून को संसद से सर्वसम्मत से पारित कराया था कि ग्रामीण भारत में कोई गरीब परिवार बेरोजगारी से भूखा और निराश होकर न रहे। मनरेगा ऐसे परिवारो के लिए वरदान साबित हुई।
उन्होंने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि पहले नाथूराम गोड्से ने महात्मा गाँधी जी की शारीरिक हत्या किया अब मोदी सरकार लगातार गाँधी जी की वैचारिक हत्या कर रही है जिसका मजबूत उदाहरण आज मनरेगा है। जिसमें पहले केन्द्र 90 % और राज्य 10% योगदान देते थे अब कर्ज में डूबे राज्यो को भी 40% और केन्द्र 60% अंशदान करेगा।
कांग्रेस नेता ने कहा कि मनरेगा को समाप्त कर मोदी सरकार ने देश की राजनीति मे काला अध्याय लिख दिया है।हमने संकल्प लिया है इस काले कानून को हटाकर रहेगे और काँग्रेस की सरकार बनती है तो मनरेगा को उसके मूल रूप में वापस लायेंगे।
काँग्रेस पार्टी पूरे प्रदेश में अगले 100 दिनों में कई महत्वपूर्ण कार्यो को अंजाम देगी। जिसमें संविधान संवाद महापंचायत वाराणसी ,लखनऊ समेत अगले 100 दिनों में पूरे प्रदेश में 30 से ज्यादा योगी सरकार की असफलताओ के साथ जनता के बीच आयोजित करेगी। “मनरेगा बचाओ संग्राम” मनरेगा किस तरह ग्रामीण मजदूरो को गरीबी,बेरोजगारी से निकालने और कोविड महामारी के समय कैसो संजीवनी बनी रही ये देश ने देखा है। कांग्रेस अब 400रू मनरेगा मजदूरी के अधिकार के साथ पुनर्संकल्पित है।
इसके साथ ही एस.आई.आर काँग्रेस अपनी मानीटरिंग कमेटी के द्वारा जिन मतदाताओ के नाम छूट गये या कट गये उनको पुनः शामिल करायेगी। पंचायत चुनाव 2026 काँग्रेस पार्टी सृजन अभियान के तहत इसकी तैयारी करेगी और मज़बूत से अकेले अगले चुनाव में लडने भी उतरेगी।
पत्रकार वार्ता में राजेश्वर पटेल,राघवेन्द्र चौबे,सजीव सिंह, प्रमोद पाण्डेय,दुर्गा प्रसाद गुप्ता,फसाहत हुसैन बाबू,वीरेन्द्र कपूर,गुलशन अली,राजेश गुप्ता,सतनाम सिंह,अरुण सोनी,वकील अंसारी,संतोष चौरसिया,अनुराधा, यादव,अब्दुल हमीद डोडे, रोहित दुबे,अनुभव राय, परवेज खा, विनीत चौबे,राम सृंगार पटेल,समेत कई लोग शामिल रहे।

