मोदी सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया, वित्त मंत्री पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का यह दावा विडंबनापूर्ण है कि भारत एक ऐसी अर्थव्यवस्था है जहां निवेशकों को बेहतर रिटर्न मिल रहा है। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि ‘दृष्टिकोण’ के अभाव वाली मोदी सरकार ने अर्थव्यवस्था और भारतीय नागरिकों का जीवन बर्बाद कर दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मोदी सरकार की वित्त मंत्री के इस बयान से अधिक विडंबनापूर्ण कुछ नहीं हो सकता कि हमारी अर्थव्यवस्था अच्छा रिटर्न दे रही है।”
खरगे के अनुसार, २०२५ में अब तक भारतीय शेयर बाजार से ४५ लाख करोड़ रुपए साफ हो चुके हैं और ५० प्रमुख कंपनियों ने पांच साल में सबसे खराब तिमाही लाभ हासिल किया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने दावा किया, ‘‘विदेशी निवेशकों ने पिछले साल अक्टूबर से १.५६ लाख करोड़ रुपए से अधिक के शेयर बेचे हैं, जिसमें २०२५ में लगभग १ लाख करोड़ रुपए के शेयर भी शामिल हैं। इससे छोटे और मध्यम निवेशकों की संपत्ति खत्म हो गई है। उन्होंने कहा, ‘‘रुपया ८७ पर है, जिसका मतलब है कि व्यापार घाटा आसमान छू रहा है। पिछले पांच वर्षों में आयात ६२.२१ प्रतिशत बढ़ गया है। मोदी सरकार की व्यापार नीति भारत के लिए विनाशकारी है।”
खरगे ने संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के १० वर्षों की तुलना मोदी सरकार के १० साल के कार्यकाल से करते हुए कहा कि संप्रग सरकार के १० वर्षों के दौरान निर्यात वृद्धि ५४९.३६ प्रतिशत रही जबकि २०१४ से २०२४ तक मोदी सरकार के १० वर्षों के दौरान निर्यात २४.७२ प्रतिशत (अप्रैल-नवंबर २०२४ तक) बढ़ा। खरगे ने आरोप लगाया, ‘दृष्टिकोण के अभाव वाली, दिशाहीन और नीतिहीन मोदी सरकार ने भारतीय अर्थव्यवस्था को बर्बाद और भारतीय नागरिकों का जीवन बर्बाद कर दिया है।’
सीतारमण ने सोमवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की बिकवाली को लेकर चिंता को दूर करते हुए कहा था कि भारत में निवेश करने वालों को अच्छा रिटर्न (प्रतिफल) मिल रहा है और इससे वे मुनाफावसूली कर रहे हैं। सीतारमण ने मुंबई में संवाददाताओं से बातचीत में कहा था कि भारत एक ऐसी अर्थव्यवस्था है जहां निवेशकों को बेहतर रिटर्न मिल रहा है, जिससे मुनाफावसूली होती है।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *