उत्तर प्रदेश कौशांबी में नहर में गिरने से मोटरसाइकिल सवार की मौत

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज।उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के पिपरी थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल पर सवार एक व्यक्ति और उसका बेटा रविवार को नहर में गिर गए, जिससे व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।पुलिस ने बताया कि गंभीर रूप से घायल दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गयी जबकि बेटे का इलाज चल रहा है।पिपरी के थाना प्रभारी बलराम सिंह ने बताया कि पप्पू दिवाकर (४५) अपने बेटे रमेश के साथ आज पूर्वाह्न मोटरसाइकिल से रिश्तेदार से मिलने के बाद अपने घर वापस आ रहा था।उन्होंने बताया कि रास्ते में थाना क्षेत्र के सेवढ़ा गांव के पास मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई, जिससे पिता-पुत्र दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। एक स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान पप्पू दिवाकर की मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि बेटे रमेश का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *