मुखतार अब्बास नकवी आज 67 वां जन्मदिन मना रहे

नई दिल्ली,जनमुख न्यूज । भारतीय जनता पार्टी के सबसे पहले ऐसे मुस्लिम नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी आज यानी की १५ अक्तूबर को अपना ६७वां जन्मदिन मना रहे हैं। वह भाजपा के टिकट पर चुनाव जीतकर पहली बार संसद पहुंचे। इसके अलावा वह तत्कालीन अटल बिहार वाजपेयी सरकार में राज्यमंत्री भी बनें। तो आइए जानते हैं उनके बर्थडे के मौके पर मुख्तार अब्बास नकवी के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में यूपी के प्रयागराज १५ अक्तूबर १९५७ को पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के सीनियर नेता मुख्तार अब्बास नकवी का जन्म हुआ था। उन्होंने अपनी शुरूआती शिक्षा प्रयागराज से की। इसके बाद उन्होंने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से आगे की पढ़ाई की। फिर कॉलेज के दिनों में वह छात्र राजनीति में सक्रिय हो गए। वहीं साल १९७५ में देश में इमरजेंसी लगने के दौरान नकवी को गिरफ्तार कर लिया गया। इस दौरान वह प्रयागराज के नैनी सेंट्रल जेल में बंद रहे।मुख्तार अब्बास नकवी की गिनती इंदिरा गांधी को हराने वाले समाजवादी नेता राजनारायण के करीबियों में भी होती थी। जब छात्र राजनीति के बाद उन्होंने राष्ट्रीय राजनीति में कदम रखा। तो वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए।पहली बार मुख्तार अब्बास नकवी ने जनता पार्टी (सेक्युलर) के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था। हालांकि इस दौरान उनको कामयाबी नहीं मिली थी। इसके बाद जब वह बीजेपी में शामिल हुए, तो मऊ जिले की सदर विधानसभा सीट से मैदान में उतरे, लेकिन यहां भी उनको हार का सामना करना पड़ा।फिर साल १९९३ के विधानसभा चुनाव में भी नकवी को हार मिली। इसके बाद साल १९९८ के लोकसभा चुनाव में मुख्तार अब्बास नकवी को भाजपा ने उत्तर प्रदेश की रामपुर लोकसभा सीट से मैदान में उतारा। इस दौरान उनको जीत मिली। यह पहली बार था कि बीजेपी का कोई मुस्लिम चेहरा लोकसभा चुनाव लड़कर संसद पहुंचा।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *