मुशीर खान सड़क दुर्घटना के हुए शिकार

स्पोर्टस ,जनमुख न्यूज । सरफराज खान के भाई और मुंबई के बल्लेबाज मुशीर खान शुक्रवार दोपहर को सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। जिस कारण वह मैदान से बाहर हो गए हैं। बता दें कि, मुशीर खान आजमगढ़ से लखनऊ जा रहे थे उसी दौरान ये सड़क हादसा हुआ। फिलहाल, मुशीर खान लखनऊ में होने वाले आगामी ईरानी कप और रणजी ट्रॉफी २०२४-२५ सत्र की शुरुआत में मौजूद नहीं रह पाएंगे।इंडियन एक्स्प्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक मुशीर अपने पिता नौशाद खान और दो अन्य लोगों के साथ शुक्रवार दोपहर यमुना एक्सप्रेसवे से होकर आजमगढ़ से लखनऊ जा रहे थे, तभी उनकी कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। उनके पिता और दो अन्य लोगों को मामूली खरोंचें आर्इं हैं, मुशीर को सिर में चोट लगी है। उन्हें गर्दन के पीछे दर्द महसूस हो रहा है। उन्हें आगे के इलाज के लिए पास के अस्तताल में भर्ती करवाया गया है।डॉक्टरों ने कहा है कि मुशीर को ठीक होने में कम से कम १६ हफ्ते लग सकते हैं। कहा जा रहा है कि उन्हें प्रâैक्चर हो, लेकिन अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। मुशीर अब आगे के इलाज के लिए रविवार को मुंबई जाएंगे। एमीसए के अधिकारी ने कहा है कि, कल रात उनका एक्सीडेंट हो गया और वे ईरानी कप में नहीं खेल पाएंगे। वे रविवार को मुंबई वापस लौटेंगे। एमसीए और बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी स्थिति पर नजर रख रही है। उनके वापस लौटने पर बीसीसीआई एक और दौर की मेडिकल जांच और स्कैन कराएगा।

इसे भी पढ़े-
मेरे अंदर कुश्ती और लड़ाई हमेशा रहेगी- विनेश

नई दिल्ली जनमुख न्यूज। २९ साल की रेसलर विनेश फोगाट ने पेरिस ओलिंपिक से अयोग्य होने के बाद शुक्रवार, १६ Read more

ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतने के बाद नीरज चोपड़ा के ब्रांड एंडोर्समेंट में ५० प्रतिशत की वृद्धि

नई दिल्ली, जनमुख डेस्क। ओलंपिक खेलों में सिल्वर मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा के ब्रांड एंडोर्समेंट पोर्टफोलियो में इस साल Read more

विश्व चैम्पियनशिप में भागीदारी पर खतरा

विश्व चैम्पियनशिप में भागीदारी पर खतरा नई दिल्ली, जनमुख डेस्क। भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) ने शुक्रवार को कहा कि वह Read more

पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले हॉकी खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया

चंडीगढ़ , डेस्क जनमुख न्यूज। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हाल ही में संपन्न पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *