नायब सिंह सैनी ने सीएम पद की शपथ ली पीएम मोदी समेत एनडीए के दिग्गज नेता मौजूद रहे

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज। नायब सिंह सैनी ने आज दूसरी बार हरियाणा की कमान संभाल ली। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने पंचकूला में आयोजित भव्य समारोह में नायब सिंह सैनी और उनके मंत्रिमंडल को शपथ दिलाई। सैनी मंत्रिमंडल में शामिल किये गये लोगों की बात करें तो आपको बता दें कि इनमें सबसे पहला नाम अनिल विज का है। इसके अलावा गौरव गौतम, अरविंद शर्मा, श्याम सिंह, राणा कृष्ण बेदी, श्रुति चौधरी, कृष्ण लाल पवार, राव नरवीर सिंह, महिपाल ढांडा, विपुल गोयल और आरती राव का नाम शामिल है।हम आपको यह भी बता दें कि शपथ समारोह से कुछ घंटे पहले सैनी वाल्मीकि भवन गए और उन्होंने पंचकूला स्थित गुरुद्वारे एवं मनसा देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि भाजपा की नयी सरकार प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हरियाणा को तीव्र गति से आगे ले जाने की दिशा में काम करेगी। सैनी ने विधानसभा चुनाव के नतीजों को लेकर कहा कि हरियाणा की जनता ने मोदी सरकार की नीतियों में विश्वास दिखाया है। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि भाजपा के संकल्प पत्र को पूरी तरह लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘हमारे २०१४ के संकल्प पत्र और २०१९ के संकल्प पत्र को देखें, हमने उन्हें पूरी तरह से लागू किया और अब हमारी सरकार इस संकल्प पत्र को भी लागू करेगी।’’हम आपको यह भी बता दें कि शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री तथा एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी शामिल हुए। यह एक तरह से एनडीए का शक्ति प्रदर्शन भी था। हरियाणा में लगातार तीसरी जीत हासिल कर भाजपा ने इतिहास रचा है इसीलिए एनडीए नेताओं का भी जोश देखते ही बन रहा है। सुबह चंडीगढ़ हवाई अड्डे पर भाजपा और एनडीए नेताओं ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का डंका पूरे विश्व में बज रहा है और विपक्षी गठबंधन खासकर कांग्रेस का सारा जोश अब उतर चुका है।हम आपको यह भी बता दें कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री आज चंडीगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से आयोजित एक सम्मेलन में भाग लेंगे। इस सम्मेलन में विकास के मुद्दों, संविधान के ‘अमृत महोत्सव’ और आपातकाल के संदर्भ में लोकतंत्र की ‘हत्या की कोशिश’ के ५० साल पूरे होने पर चर्चा की जाएगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसे हरियाणा विधानसभा चुनावों में भाजपा की उल्लेखनीय जीत के बाद विपक्षी दलों, विशेषकर कांग्रेस पर सत्तारुढ़ गठबंधन के नए हमले के रूप में देखा जा रहा है।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *