बिहार में एनडीए की सूनामी- भाजपा 87, जदयू 76 पर आगे, आरजेडी 33 और कांग्रेस को सिर्फ 6 सीटों पर बढ़त

पटना, जनमुख न्यूज़। बिहार विधानसभा चुनाव के ताज़ा रुझानों में एनडीए को बढ़त मिलती दिख रही है। चुनाव आयोग के अनुसार सुबह 12:15 बजे तक कुल 243 सीटों पर रुझान सामने आ चुके हैं।
भाजपा 87, जदयू 76, और राजद 36 सीटों पर आगे हैं। वहीं लोजपा (रा.) 19, कांग्रेस 6, सीपीआई(एमएल) 6, हम 4, राष्ट्रीय लोक मोर्चा 3 और AIMIM 3 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। सीपीआई (एम) और बसपा 1-1 सीट पर आगे चल रही हैं।
🔹 सीवान जिले के प्रमुख रुझान
सीवान सदर: भाजपा के मंगल पांडेय 9,380 वोट से आगे
जिरादेई: जदयू के भीष्म प्रताप सिंह 533 वोट से आगे
दरौली: लोजपा के विष्णुदेव पासवान 3,766 वोट से आगे
रघुनाथपुर: राजद के ओसामा साहब 5,088 वोट से आगे
दारौंदा: माले के अमरनाथ यादव 1,278 वोट से आगे
बड़हरिया: जदयू के इंद्रदेव पटेल 621 वोट से आगे
गोरेयाकोठी: भाजपा के देवेशकांत सिंह 6,279 वोट से आगे
महाराजगंज: जदयू के हेमनारायण साह 3,875 वोट से आगे
🔹 पटना के महत्वपूर्ण रुझान
एएन कॉलेज मतगणना केंद्र के अनुसार—
मोकामा: अनंत सिंह 26,299 वोट के साथ वीणा देवी (15,174) पर भारी बढ़त
दीघा: भाजपा के संजय चौरसिया 19,006 वोट के साथ आगे
दानापुर: राजद के रीत लाल यादव को 36,000 से अधिक वोट,
भाजपा के रामकृपाल यादव 22,000 के आसपास—पीछे
🔹 कटिहार जिले के रुझान
कटिहार: वीआईपी के सौरभ अग्रवाल भाजपा के तारकेश्वर प्रसाद पर बढ़त
प्राणपुर: भाजपा की निशा सिंह आगे
मनिहारी: कांग्रेस के मनोहर प्रसाद बढ़त में
बरारी: जदयू के विजय सिंह आगे
कदवा: जदयू के दुलालचंद गोस्वामी बढ़त में
कोढ़ा: भाजपा की कविता पासवान आगे
बलरामपुर: एनडीए की संगीता देवी AIMIM के आदिल हुसैन से आगे

