दिल्ली की नई सरकार ईवीएम में कैद

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप के साथ आज दिल्ली की नई सरकार ईवीएम में कैद हो गयी है। दिल्ली विधानसभा चुनाव के इस चुनाव के लिए १३,७६६ मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान हुआ। मतदान केंद्रों के बाहर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए थे। वोटिंग के दौरान जहां कुछ मतदान केन्द्रों पर लंबी-लंबी कतारें लगी हुई थी तो वहीं कुछ मतदान केन्द्रों पर सन्नाटा भी पसरा रहा। हालांकि चुनाव आयोग के आंकड़े के अनुसार मतदाताओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। प्रमुख लोगों में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और पूर्व चीफ जस्टिस चन्द्रचूड़ भी मतदान के लिए पहुंचे। पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने मतदान किया। जिसके बाद उन्होंने कहा कि मैं हर मतदाता से अपील करना चाहूंगा कि वे मतदान करें। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने लेडी इरविन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अपना वोट डाला। उनके माता-पिता, पत्नी और बेटे ने भी यहीं अपना वोट डाला। नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से मौजूदा विधायक का मुकाबला कांग्रेस के संदीप दीक्षित और भाजपा के प्रवेश वर्मा से है।
मतदान के दौरान सीलमपुर में हंगामा
सीलपुर में भाजपा ने आम आदमी पार्टी पर फर्जी वोटिंग कराने का आरोप लगाया है। सीलमपुर विधानसभा में आर्यन पब्लिक स्कूल में फर्जी वोटिंग को लेक भाजपा और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच हल्का-फुल्का हंगामा हुआ। कुछ लोगों ने बुर्का पहन कर आई महिलाओं पर फर्जी वोटिंग का आरोप लगाया था, जिसके बाद कुछ देर बहस हुई और बाद में मामला शांत हो गया।
आरोप-प्रत्यारोप की बात करें तो आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर पैसे बांटने का आरोप लगाया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, भाजपा जंगपुरा में मतदाताओं को सरेआम बिल्डिंग में ले जाकर पैसे बांट रही है। यह सब दिल्ली पुलिस और चुनाव आयोग की निगरानी में किया जा रहा है। आप ने चुनाव आयोग से इस मामले में कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं, मनीष सिसोदिया ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी पैसे बांट रहा है।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *