यूपी में नई मतदाता सूची जारी: 13.39 करोड़ वोटर, SIR के बाद 2 करोड़ नाम घटे

लखनऊ, जनमुख न्यूज़। उत्तर प्रदेश में 166 दिनों तक चली विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया (SIR) के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी Navdeep Rinwa ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता में इसकी जानकारी दी।
कुल मतदाता और आंकड़े
जारी सूची के अनुसार प्रदेश में कुल 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता हैं।
पुरुष: 54.54% (7.30 करोड़)
महिला: 45.46% (6.09 करोड़)
तृतीय लिंग: 4,206
SIR के बाद 2 करोड़ मतदाता घटे
इससे पहले 27 अक्टूबर 2025 की सूची में 15.44 करोड़ मतदाता थे।SIR प्रक्रिया के बाद करीब 2.05 करोड़ मतदाता कम हो गए हैं।
ड्राफ्ट सूची के मुकाबले बढ़े 84 लाख नाम
6 जनवरी 2026 को जारी मसौदा सूची के बाद 84.28 लाख नए मतदाता जुड़े। जिनका नाम छूट गया है, वे फॉर्म-6 भरकर शामिल हो सकते हैं। 18-19 आयु वर्ग के 17.63 लाख मतदाता शामिल हैं।
दावे-आपत्तियों का आंकड़ा
-86.69 लाख लोगों ने नाम जोड़ने के लिए आवेदन किया।
-3.18 लाख लोगों ने नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 भरा।
-1.04 करोड़ लोगों को दस्तावेज़ मिलान न होने पर नोटिस।
-2.22 करोड़ प्रविष्टियों में तार्किक विसंगतियां पाई गईं।

