भाजपा मुख्यालय में नितिन नबीन ने संभाला राष्ट्रीय अध्यक्ष पद, पीएम मोदी से मुलाकात और मिठाई बांटकर मनाया जश्न

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय में नव निर्वाचित भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के परिवार से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी। इस दौरान नितिन नबीन ने औपचारिक रूप से पार्टी अध्यक्ष पद का कार्यभार संभाला। पदभार ग्रहण के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी और नितिन नबीन ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और भाजपा के वरिष्ठ नेता जेपी नड्डा भी मौजूद रहे। वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं ने नितिन नबीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर बधाई दी।
भाजपा मुख्यालय में कार्यकर्ताओं और नेताओं को संबोधित करते हुए नितिन नबीन ने कहा कि यह उनके लिए केवल पदभार ग्रहण करने का नहीं, बल्कि संकल्प और जिम्मेदारी का क्षण है। उन्होंने कहा कि वह पार्टी के राष्ट्रवादी आंदोलन की विचारधारा, परंपराओं और दायित्वों को पूरी निष्ठा के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प लेते हैं।
नितिन नबीन ने वरिष्ठ नेताओं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज 14 करोड़ भारतीय विकसित भारत के सपने से जुड़े हुए हैं और देश को आगे ले जाने के लिए सामूहिक प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “आज का दिन मेरे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। मैं केवल एक पद नहीं संभाल रहा हूं, बल्कि इस महान राष्ट्रवादी आंदोलन की जिम्मेदारी स्वीकार कर रहा हूं। इसके लिए मैं प्रधानमंत्री जी और अपने सभी वरिष्ठ सहयोगियों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।”

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *