नीतीश कुमार ने 10वीं बार संभाली बिहार की बागडोर, भव्य समारोह में शपथ

पटना, जनमुख न्यूज़। बिहार की राजनीति में एक बार फिर बड़ा पल देखा गया, जब नीतीश कुमार ने लगातार 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राजभवन में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इसके तुरंत बाद सम्राट चौधरी ने मंत्री पद की शपथ ली और वह दूसरी बार बिहार के डिप्टी सीएम बने। उनके साथ विजय सिन्हा ने भी शपथ ली और वे भी फिर से डिप्टी सीएम बने।
पूरा राजभवन राजनीतिक दिग्गजों से गुलजार रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, कई केंद्रीय मंत्रियों, एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और सहयोगी दलों के शीर्ष नेताओं ने समारोह में शिरकत की।
मंच पर भोजपुरी स्टार और बीजेपी सांसद मनोज तिवारी, तथा सुपरस्टार पवन सिंह ने भी गीतों से माहौल को खुशनुमा बना दिया।
नीतीश मंत्रिमंडल में शामिल चेहरे
– सम्राट चौधरी
– विजय सिन्हा
– विजय चौधरी
– विजेंद्र प्रसाद यादव
– श्रवण कुमार
– मंगल पांडेय
– डॉ. दिलीप जायसवाल
– अशोक चौधरी
– लेशी सिंह
– मदन सहनी
– नितिन नवीन
– रामकृपाल यादव
– संतोष सुमन
– सुनील कुमार
– जमा खान
– संजय सिंह टाइगर
– अरुण शंकर प्रसाद
– सुरेंद्र मेहता
– नारायण प्रसाद
– रमा निषाद
– लखेंद्र कुमार रोशन
– श्रेयसी सिंह
– प्रमोद कुमार
– संजय कुमार सिंह
– दीपक प्रकाश

