महिला की तहरीर पर 60 वर्षीय पड़ोसी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज

वाराणसी, जनमुख न्यूज़। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र में एक महिला की शिकायत पर 60 वर्षीय पड़ोसी के खिलाफ दुष्कर्म समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने आरोप लगाया है कि वर्ष 2019 में, जब वह नाबालिग थी, आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया था और बाद में उसे धमकाकर तथा ब्लैकमेल कर शोषण करता रहा।मिर्जामुराद थाना प्रभारी गोपालजी कुशवाहा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी दशरथ पटेल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।पुलिस के मुताबिक, मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमों को लगाया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि साक्ष्यों और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है तथा आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

