नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी के दर्शन के लिए लगी भक्तों की कतार

वाराणसी, जनमुख न्यूज। चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी देवी का दिन होने के चलते वाराणसी के दुर्गा घाट स्थित भगवती ब्रह्मचारिणी देवी के प्राचीन मंदिर में भक्तों की लंबी कतार भोर से ही लग गई थी।
महंत ने बताया कि चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन माता ब्रह्मचारिणी के दर्शन का विधान है। भगवती ब्रह्मचारिणी दुर्गा शक्ति के उपासना से आज विशेष फायदा होगा। जो भी बच्चा पढ़ने में कमजोर है वो भगवती ब्रह्मचारिणी की रोज आराधना करे, समस्या दूर होगी। मंत्र का जप करे, भगवती कल्याण करेंगी। नंबर अच्छे आएंगे। सर्विस अच्छी लग जाएगी। भगवती की कृपा से इंसान स्वस्थ, सुंदर और खुश भी रहता है।

