मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर बस ट्रक से टकरा गई एक व्यक्ति की मौत

नई दिल्ली,जनमुख न्यूज। महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) की एक बस के मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार देर रात एक ट्रक से टकरा जाने से एक यात्री की मौत हो गई और कम से कम सात अन्य घायल हो गए।पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि यह घटना पुणे जिले के लोनावाला के निकट शुक्रवार देर रात करीब तीन बजे हुई। उन्होंने कहा, अहमदनगर के पाथर्डी डिपो की बस मुंबई जा रही थी, तभी वह एक ट्रक से टकरा गई। दोनों वाहन एक ही दिशा में जा रहे थे ।अधिकारी ने बताया कि इस घटना में विश्वनाथ भगवान वाघमारे नामक एक यात्री की मौत हो गई, जबकि सात से आठ यात्री घायल हो गए। जिन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने बताया कि मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा। लेकिन अधिकारियों ने जल्द ही इसे बहाल कर दिया।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *