वाराणसी में दरोगा भर्ती परीक्षा का पहला दिन, 38,880 में से केवल 18,947 अभ्यर्थी हुए शामिल

वाराणसी, जनमुख न्यूज़। दरोगा और समकक्ष पदों की सीधी भर्ती परीक्षा के पहले दिन शनिवार को शहर के 46 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई। दो पालियों में हुई परीक्षा में कुल 38,880 अभ्यर्थियों को शामिल होना था, लेकिन इनमें से केवल 18,947 अभ्यर्थी ही परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 19,933 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। रविवार को भी इन्हीं 46 केंद्रों पर 38,880 अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी।परीक्षा दो पालियों में आयोजित हुई। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चली। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की सघन जांच की गई। यहां तक कि परीक्षार्थियों के हाथों से कलावा, अंगूठी और धागा तक उतरवा दिए गए।नोडल अधिकारी और एडीसीपी महिला अपराध नम्रता श्रीवास्तव ने बताया कि पहली पाली में 19,440 में से 9,412 अभ्यर्थी शामिल हुए, जबकि दूसरी पाली में 19,440 में से 9,535 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। उन्होंने बताया कि परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हुई।परीक्षा की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए मंडलायुक्त एस. राजलिंग, पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल और जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने शहर के कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।पुलिस आयुक्त ने कस्तूरबा गांधी इंटर कॉलेज और जेपी मेहता इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों की निगरानी ड्रोन के माध्यम से भी की गई।जिलाधिकारी ने बताया कि भर्ती बोर्ड के प्रोटोकॉल के अनुसार हर केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट और इनविजिलेटर तैनात किए गए हैं। साथ ही प्रत्येक परीक्षा कक्ष में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और निगरानी के लिए कंट्रोल रूम भी बनाए गए हैं, जिनके जरिए लगातार परीक्षा केंद्रों पर नजर रखी जा रही है।निरीक्षण के दौरान डीसीपी वरुणा जोन प्रमोद कुमार, एसीपी कैंट नितिन तनेजा और कैंट इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा भी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े-
सड़क दुर्घटना में कनिष्ठ अभियंता की मौत

सुलतानपुर, जनमुख न्यूज। जिले में मोटरसाइकिल सवार एक कनिष्ठ अभियंता की हलियापुर-बेलवाई मार्ग पर एक वाहन से टक्कर लगने से Read more

आज वाराणसी आएंगे मुख्यमंत्री योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को वाराणसी आएंगे। वे वाराणसी में कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे तो Read more

महिला डॉक्टर की हत्या के केस को लेकर देशभर में चिकित्सको की हड़ताल

नई दिल्ली, जनमुख डेस्क। पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला डॉक्टर की Read more

अमौसी एयरपोर्ट पर रेडियो एक्टिव एलिमेंट लीक होने से हड़कंप

लखनऊ, जनमुख डेस्क। अमौसी एयरपोर्ट से गुवाहाटी जाने वाली उड़ान से कैंसररोधी दवाओं के कंटेनर को भेजा जाना था। एयरपोर्ट Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *