गणतंत्र दिवस परेड में दिखेगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’, नए फॉर्मेट और ‘वंदेमातरम’ थीम के साथ होगी भव्य प्रस्तुति

नई दिल्ली। इस बार गणतंत्र दिवस परेड में देश की सैन्य शक्ति और सांस्कृतिक गौरव का अनोखा संगम देखने को मिलेगा। परेड में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की झलक दिखाई जाएगी और इसकी थीम ‘वंदेमातरम’ की 150वीं वर्षगांठ पर आधारित होगी। इसी के अनुरूप परेड पथ की सजावट और प्रस्तुतियां तैयार की जा रही हैं।
रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने बताया कि इस बार गणतंत्र दिवस परेड को नए और आधुनिक फॉर्मेट में आयोजित किया जा रहा है। भारतीय सेना पहली बार अपनी युद्धक क्षमता को ‘बैटल एरे फॉर्मेट’ में प्रदर्शित करेगी। यह वही फॉर्मेट है, जिसमें वास्तविक युद्ध के दौरान सेना की तैनाती होती है।
उन्होंने बताया कि युद्ध में सबसे पहले रिकी (रेकी) एलिमेंट मैदान में उतरते हैं, जो क्षेत्र की जानकारी जुटाते हैं। इसके बाद कॉम्बैट एलिमेंट आते हैं, जिनमें सबसे आगे स्पेशल फोर्स और घातक यूनिट के जवान होते हैं, फिर पैदल सैनिकों की टुकड़ियां शामिल रहती हैं। इनके पीछे तोपखाने, एयर डिफेंस सिस्टम और अन्य सैन्य उपकरणों की ताकत दिखाई जाती है। परेड में भी सेना इसी क्रम में अपनी ताकत का प्रदर्शन करेगी। शुरुआत में रैकी करते हुए हेलिकॉप्टर नजर आएंगे, जिन पर ऑपरेशन सिंदूर का फ्लैग लगा होगा।
इस बार परेड में अंतरराष्ट्रीय सहभागिता भी देखने को मिलेगी। यूरोपीय यूनियन की ओर से नौसेना का एक छोटा दस्ता भी परेड में शामिल होगा।
रक्षा सचिव ने यह भी बताया कि इस वर्ष वीआईपी कल्चर खत्म करने की दिशा में बड़ा बदलाव किया गया है। परेड में एनक्लोजर के नाम अब वी-1, वी-2 जैसे नहीं होंगे, बल्कि उन्हें भारत की नदियों के नाम दिए गए हैं। इससे लोगों को यह अंदाजा नहीं लगेगा कि कौन सा एनक्लोजर किस श्रेणी का है और दर्शक अपने नजदीकी एनक्लोजर में ही बैठेंगे।
एनक्लोजर के नाम यमुना, गंगा, ब्रह्मपुत्र, सिंधु, नर्मदा, गोदावरी, कृष्णा, कावेरी, महानदी, सतलुज, झेलम, चिनाब, सोन, कोसी, तीस्ता, चंबल, रावी, घाघरा, गंडक, पेन्नार, वैगई, पेरियार सहित कई प्रमुख नदियों पर रखे गए हैं। इसी तरह बीटिंग रिट्रीट समारोह में एनक्लोजर के नाम म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट्स के आधार पर रखे जाएंगे।
कुल मिलाकर, इस बार की गणतंत्र दिवस परेड न सिर्फ सैन्य ताकत का प्रभावशाली प्रदर्शन करेगी, बल्कि समानता, सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्रीय एकता का भी सशक्त संदेश देगी।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *