सीवर समस्या को लेकर लोगों में आक्रोश

वाराणसी, जनमुख न्यूज। फुलवरिया स्थित कुम्हरपुरा सड़क पर लगे सीवर के पानी में के चलते के आने-जाने में हो रही परेशानी से आजिज आकर आक्रोशित क्षेत्रीय लोगों ने आज प्रदर्शन किया। लोगों का कहना था कि कई सालों से है क्षेत्रीय लोग सीवर ओवर फ्लो की समस्या से परेशान हैं। क्षेत्रीय पार्षद जब चुनाव आता है तब दिखते हैं और आश्वासन देकर चले जाते हैं। सड़क पर हमेशा सीवर पानी लगे होने से किसी के घर पर मेहमान भी नहीं आ पा रहे हैं। बच्चों को स्कूल जाने में हो रही है। प्रदर्शन कर रहे क्षेत्रीय नागरकि अंबर वर्मा ने बताया कि हमारे यहां सीवर की समस्या काफी पुरानी है। लगभग १० सालों से सीवर समस्या से यहां की जनता जूझ रही है। पहले हम लोगों का घर ग्राम सभा में आता था लेकिन अब यह वार्ड नगर निगम में आ गया है। जब ग्राम प्रधानी थी तब भी समस्या बनी हुई थी उस दौरान भी कई बार ग्राम प्रधान आश्वासन देते रहे लेकिन आज तक समस्या खत्म नहीं हुई। अब यह ग्राम सभा नगर निगम में आ गया है जो स्थानीय पार्षद मंजू कनौजिया है पार्षद प्रत्याशी के रुप में आश्वासन दिया था कि जो सीवर की समस्या है इसको हम खत्म कर देंगे। सबसे पहली प्राथमिकता हमारी यही होगी। जब वह जीत गई तो लगभग १ साल हो गया। लेकिन उनका इस ओर कोई ध्यान नहीं है। सीवर ओवर फ्लो होने से कई बार आने-जाने में लोग इसी सीवर पानी में गिर जाते हैं। तमाम तरह से समस्याएं हो रही है लेकिन इस पर ना नगर निगम पार्षद ध्यान दे रही है और ना ही नगर निगम ध्यान दे रहा है। इस प्रदर्शन में मुख्य रूप से अनीता वर्मा, क्षेत्रीय नागरिक कुसुम देवी, बेला देवी, शशि कला, शिवम, गीता देवी, माला देवी, माधुरी आदि अन्य लोग उपस्थित रहे।

