पंत का बहुत बड़ा असर

नई दिल्ली,जनमुख न्यूज। टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की टेस्ट क्रिकेट में बेहतरीन वापसी हुई है। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ चेन्नई टेस्ट में तूफानी शतक जमाया। उन्होंने दूसरी पारी में १०९ रन बनाए। वहीं भारतीय टीम को इसी साल नवंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज खेलनी है। लेकिन उससे पहले ही ऑस्ट्रेलियाई स्टार ऑलराउंडर पैट कमिंस पंत को लेकर चिंतित हैं। उन्होंने साफ कहा है कि वह पंत से डरे हुए हैं। भारत ने साल २०१८-१९ में ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में टेस्ट सीरीज में हराकर इतिहास रचा था। इसके बाद टीम इंडिया ने २०२०-२१ में भी ये कारनामा जारी रखा था। तब पंत ने दो मैचों में अहम पारियां खेल ऑस्ट्रेलिया के सपने को तोड़ा था। इस बार भारत, ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीत की हैट्रिक लगाना चाहेगा। बता दें कि पैट कमिंस ने सीरीज की शुरुआत से पहले स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए कहा कि, हर टीम के पास कुछ ऐसे खिलाड़ी होते हैं जो मैच छीन सकते हैं और भारत के पास ऐसा खिलाड़ी पंत है। उन्होंने कहा कि, हर टीम के पास एक या दो ऐसे खिलाड़ी होते हैं जो मैच को चलाते हैं। ऑस्ट्रेलिया के पास ट्रेविस हेड और मिचेल मार्श हैं। आप जानते हैं कि वह आक्रामक खेल दिखाएंगे। वह मैच छीन सकते हैं। जैसे पंत रिवर्स स्वीप खेलते हैं और ये शानदार शॉट है। ये बताता है कि पंत क्या है।

इसे भी पढ़े-
मेरे अंदर कुश्ती और लड़ाई हमेशा रहेगी- विनेश

नई दिल्ली जनमुख न्यूज। २९ साल की रेसलर विनेश फोगाट ने पेरिस ओलिंपिक से अयोग्य होने के बाद शुक्रवार, १६ Read more

ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतने के बाद नीरज चोपड़ा के ब्रांड एंडोर्समेंट में ५० प्रतिशत की वृद्धि

नई दिल्ली, जनमुख डेस्क। ओलंपिक खेलों में सिल्वर मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा के ब्रांड एंडोर्समेंट पोर्टफोलियो में इस साल Read more

विश्व चैम्पियनशिप में भागीदारी पर खतरा

विश्व चैम्पियनशिप में भागीदारी पर खतरा नई दिल्ली, जनमुख डेस्क। भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) ने शुक्रवार को कहा कि वह Read more

पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले हॉकी खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया

चंडीगढ़ , डेस्क जनमुख न्यूज। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हाल ही में संपन्न पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *