ऑपरेशन सिंदूर में अहम भूमिका निभाने वाले पराग जैन बने R-AW के नए प्रमुख

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। केंद्र सरकार ने 1989 बैच के पंजाब कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी पराग जैन को रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (R-AW) का नया प्रमुख नियुक्त किया है। वे मौजूदा प्रमुख रवि सिन्हा की जगह लेंगे, जिनका कार्यकाल 30 जून को समाप्त हो रहा है। पराग जैन 1 जुलाई 2025 से आगामी दो वर्षों के लिए इस पद पर कार्यभार संभालेंगे।

वर्तमान में पराग जैन एविएशन रिसर्च सेंटर के प्रमुख हैं और उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों और आतंकी कैंपों पर खुफिया जानकारी जुटाने में बड़ी भूमिका निभाई थी। खुफिया तंत्र में उन्हें ‘सुपर जासूस’ के रूप में जाना जाता है। वे मानव खुफिया (HUMINT) और तकनीकी खुफिया (TECHINT) को जोड़कर अहम ऑपरेशनों में सफलता दिलाने के लिए खासे प्रसिद्ध हैं।

अपने करियर के शुरुआती वर्षों में उन्होंने पंजाब में आतंकवाद के दौर में भटिंडा, मानसा और होशियारपुर जैसे संवेदनशील जिलों में जमीनी स्तर पर काम किया। वे चंडीगढ़ के एसएसपी और लुधियाना के डीआईजी भी रह चुके हैं। रॉ में उन्होंने पाकिस्तान डेस्क की जिम्मेदारी भी संभाली है। अनुच्छेद 370 हटाने और बालाकोट एयरस्ट्राइक के समय जम्मू-कश्मीर में उनकी सक्रिय भूमिका रही थी।

पराग जैन को एक बेहद विनम्र और पेशेवर अधिकारी माना जाता है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कनाडा और श्रीलंका में भारतीय खुफिया प्रतिनिधि के रूप में भी सेवाएं दी हैं।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *