किसान आन्दोलन : महिला किसानों से धक्की-मुक्की कई गिरफ्तार

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज। गौतम बुद्ध नगर में भूमि अधिग्रहण समेत कई मुद्दों को लेकर किसान प्रदर्शन कर रहे हैं। किसान १० प्रतिशत आबादी भूखंड, बढ़ा हुआ ६४.७ प्रतिशत मुआवजे और नए भूमि अधिग्रहण कानून को लागू करने की मांग कर रहे हैं। ‘जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती आंदोलन जारी रहेगा’शुक्रवार सवेरे से ही संयुक्त किसान मोर्चा के नेता सोशल मीडिया पर आंदोलन जारी रखने का आह्वान कर रहे थे। जीरो पाइंट पर पहुंचकर दिल्ली कूच करने का एलान किया जा रहा था। जिसके चलते यमुना एक्सप्रेस-वे के जीरो पाइंट पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। वहां पर किसी को जाने नहीं दिया जा रहा था। दोपहर करीब १२ बजे महिलाओं के साथ करीब पचास से अधिक किसान नारेबाजी करते हुए परी चौक पर पहुंचे। परी चौक पर पहले से एडीपीसी अशोक कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौजूद थे। पुलिस, पीएसी और आरपीएफ के जवानों ने किसानों और महिलाओं को घेर लिया। आंदोलनरत किसानों ने कहा कि सरकार उनकी मांगों पर विचार करने के बजाए आवाज को दबा रही है। किसान आंदोलन को कूचलने का काम किया जा रहा है। आंदोलन को किसी भी कीमत पर कूचलने नहीं दिया जाएगा। जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती आंदोलन जारी रहेगा। किसानों को गिरफ्तार कर भेज जेल अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे पचास से अधिक किसान और महिलाओं को पुलिस ने परी चौक से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तारी के दौरान महिलाओं के साथ काफी देर तक धक्का-मुक्की हुई। गिरफ्तारी के दौरान राह चलते कई लोगों को वीडियो बनाने के चलते पकड़ कर जेल भेजा। किसानों के पहुंचने के बाद भी सारा दिन परी चौक पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *