चीन सीमा के करीब असम में पहली इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी का शुभारंभ, पीएम मोदी ने C-130J से किया लैंड

गुवाहाटी, जनमुख न्यूज़। चीन सीमा के नजदीक देश की सामरिक क्षमता को मजबूती देते हुए असम के डिब्रूगढ़ जिले में मोरान बाईपास पर बनी इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी (ELF) का उद्घाटन हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय वायुसेना के विशेष विमान C-130J सुपर हरक्यूलिस से इस हाईवे पट्टी पर उतरे। उनकी लैंडिंग के साथ ही यह सुविधा वायुसेना के रणनीतिक नेटवर्क का हिस्सा बन गई।
प्रधानमंत्री के पहुंचने के बाद भारतीय वायुसेना के सुखोई Su-30MKI लड़ाकू विमान ने इसी इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी से उड़ान भरी। पीएम मोदी और अन्य अधिकारियों ने फाइटर जेट की उड़ान का अवलोकन किया। इसके अलावा कार्यक्रम के दौरान फाइटर, ट्रांसपोर्ट विमान और हेलीकॉप्टरों का हवाई प्रदर्शन भी आयोजित किया गया।
यह इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी पूर्वोत्तर भारत में अपनी तरह की पहली सुविधा है। इसे इस तरह तैयार किया गया है कि युद्ध या आपात स्थिति में हाईवे को वैकल्पिक रनवे के रूप में इस्तेमाल किया जा सके। इस पट्टी पर लड़ाकू विमान, परिवहन विमान और हेलीकॉप्टर सुरक्षित रूप से लैंड और टेक-ऑफ कर सकेंगे।
जानकारी के मुताबिक, यह ELF 40 टन तक के फाइटर विमान और 74 टन तक के अधिकतम टेक-ऑफ वजन वाले परिवहन विमान को संभालने में सक्षम है। देशभर में ऐसी 28 इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी विकसित करने की योजना है। फिलहाल असम समेत कुल छह स्थानों पर यह सुविधा उपलब्ध है।
चीन सीमा के निकट स्थित होने के कारण असम में बनाई गई यह सुविधा सामरिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। आपात परिस्थितियों में यह भारतीय वायुसेना की त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता को और मजबूत करेगी।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *