विकास की गति के लिए विश्व स्तरीय नेताओं की जरुरत- पीएम मोदी

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि विकसित भारत २०४७ के सपने को साकार करने के लिए बेहतरीन लीडर्स का विकास जरूरी है और समय की मांग है, इसलिए ‘स्कूल ऑफ अल्टीमेट लीडरशिप’ की स्थापना विकसित भारत की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण और बड़ा कदम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम में स्कूल ऑफ अल्टीमेट लीडरशिप (SOUL) लीडरशिप कॉन्क्लेव के पहले संस्करण का उद्घाटन किया। भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे भी उनके साथ मौजूद रहे।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि कुछ आयोजन ऐसे होते हैं जो हृदय के बहुत करीब होते हैं आज का कार्यक्रम भी ऐसा ही है। राष्ट्र निर्माण के लिए बेहतर नागरिकों का विकास जरूरी है। व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण, ‘जन से जगत’, किसी भी ऊंचाई को प्राप्त करने के लिए आरंभ जन से ही होता है।
पीएम मोदी ने कहा कि ‘विकास की गति बढ़ाने के लिए हमें विश्व स्तरीय नेताओं की जरूरत है और इसके लिए SOUL जैसे संस्थान गेम-चेंजर साबित हो सकते हैं।’ उन्होंने कहा कि भारत एक वैश्विक महाशक्ति के रूप में उभर रहा है। उन्होंने कहा, ‘देश को हर क्षेत्र में ऊर्जावान नेताओं की जरूरत है, जो वैश्विक जरूरतों का समाधान ढूंढ सकें।
पीएम मोदी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने भारत को बदलने के लिए १०० ऊर्जावान युवक-युवतियों की मांग की थी। ‘हमें आगे बढ़ने के लिए उसी शक्ति और मंत्र की जरूरत है।’ उन्होंने कहा कि हर क्षेत्र में, हमें सर्वश्रेष्ठ नेताओं की जरूरत है, न केवल राजनीतिक नेताओं की, बल्कि हर क्षेत्र में, SOUL में २१वीं सदी के नेतृत्व को विकसित करने की गुंजाइश है। उन्होंने कहा कि SOUL से निकले छात्र शीर्ष राजनीतिक नेता बन सकते हैं।’
उन्होंने कहा कि देश के शासन और नीति-निर्माण को विश्वस्तरीय बनाने की आवश्यकता है, जो तभी संभव होगा जब नीति निर्माता, नौकरशाह और उद्यमी वैश्विक आधार प्रणाली से जुड़कर अपनी नीतियां बनाएंगे।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *