सरदार पटेल की जयंती पर पीएम मोदी ने अर्पित की पुष्पांजलि

नई दिल्ली,जनमुख न्यूज। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम मोदी ने गुजरात के केवड़िया में पटेल की जयंती के मौके पर ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ परेड देखी। पीएम मोदी ने केवड़िया में राष्ट्रीय एकता दिवस परेड कार्यक्रम को संबोधित किया।इस बार राष्ट्रीय एकता दिवस अद्भुत संयोग लेकर आया है। एक तरफ आज हम एकता का त्योहार मना रहे हैं तो दूसरी तरफ दीपावली का भी त्योहार है। दीपावली पूरे देश को दीयों के माध्यम से जोड़ती है, पूरे देश को रोशन करती है और अब दीपावली का त्योहार भी भारत को दुनिया से जोड़ रहा है। कई देशों में इसे राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मैं देश और दुनिया में रहने वाले सभी भारतीयों और भारत के शुभचिंतकों को दीपावली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *