रेप के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार

चंदौली, जनमुख न्यूज़। चंदौली जिले के सदर कोतवाली थाना अंतर्गत बिसौरी गांव में होली के दिन नशे में गांव की एक नौ वर्षीय बालिका को खेत में ले जाकर रेप करने के आरोपी को रविवार की रात पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान रेप आरोपी पुलिस की गोली से घायल हो गया।
बताया जाता है कि आरोपी सुभाष सोनकर ग्राम अपने घर से सामान लेकर कहीं भागने की कोशिश कर रहा था, तभी पुलिस को उसकी सूचना मिली। पुलिस ने उसे नवही के पास घेर लिया और पैर में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
आरोपी ने होली के दिन नशे की हालत में एक बालिका के साथ पास के घर के पास खेत में ले जाकर बालिका से दुष्कर्म किया था। घटना से नाराज ग्रामीणों ने पीड़िता के साथ सड़क जाम कर दिया था। जिसके बाद पुलिस ने किसी प्रकार जाम को समाप्त कराया। सपा के निर्देश पर पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद उक्त हिस्ट्रीशीटर और दुष्कर्म के आरोपी को रात्रि में ही 9 में के पास मुठभेड़ में पैर में गोली मार कर दबोच लिया।

