भदोही में पुलिस मुठभेड़: 50-50 हजार के इनामी तीन बदमाश गिरफ्तार, पैरों में लगी गोली

भदोही, जनमुख न्यूज़। जिले में लूट और छिनैती की घटनाओं को अंजाम देने वाले तीन शातिर बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपियों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित था और उनके खिलाफ विभिन्न थानों में एक दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।जानकारी के अनुसार औराई पुलिस और एसओजी टीम को सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश लूट और छिनैती की वारदात को अंजाम देने की योजना के साथ कोठरा बाइपास के पास मौजूद हैं।सूचना के आधार पर रात करीब 2:10 बजे पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इसी दौरान तीन संदिग्ध बदमाश वहां आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए तीनों बदमाशों को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पंकज राव, सर्वेश सिंह और सकलेन निवासी कुशीनगर के रूप में हुई है। मुठभेड़ के दौरान तीनों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।इस मामले में अभिमन्यु मांगलिक (एसपी) ने बताया कि आरोपियों पर अलग-अलग जनपदों में क्रमशः 28, 13 और 27 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस उनके आपराधिक इतिहास की विस्तृत जांच कर रही है।

