अयोध्या में भव्य राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी पूरी, 5 जून को होगा ऐतिहासिक आयोजन

अयोध्या, जनमुख न्यूज़। राम मंदिर में 5 जून 2025 को एक और ऐतिहासिक प्राण प्रतिष्ठा समारोह होने जा रहा है। इस बार भगवान श्रीराम को राजा राम के रूप में प्रथम तल पर दरबार सहित प्रतिष्ठित किया जाएगा। दरबार में उनके साथ माता सीता, अनुज लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और सेवक हनुमान भी विराजमान होंगे। इस आयोजन को लेकर मंदिर परिसर में जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं।

इससे पहले 22 जनवरी 2024 को भगवान रामलला को बाल स्वरूप में गर्भगृह में प्रतिष्ठित किया गया था। अब करीब 16 महीने बाद, राम मंदिर के पहले तल पर राजा राम के रूप में उनका दरबार स्थापित किया जाएगा।

श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। रामलला के दर्शन के बाद राजा राम की प्रतिष्ठा के लिए श्रद्धालु बड़ी संख्या में अयोध्या पहुंच रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि रामनगरी को पूरी तरह सुरक्षित बनाया गया है। सभी प्रमुख स्थलों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

इस समारोह में केवल राम दरबार ही नहीं, बल्कि सात अन्य उप-मंदिरों में भी देवताओं की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इनमें परकोटे के ईशान कोण पर शिवलिंग, अग्नि कोण में श्रीगणेश, दक्षिणी भुजा में हनुमान, नैरित्य कोण में सूर्यदेव, वायव्य कोण में मां भगवती, उत्तरी भुजा में मां अन्नपूर्णा और दक्षिण-पश्चिम कोने में शेषावतार की प्रतिमा शामिल हैं।

इस बार समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। पिछली बार 22 जनवरी 2024 को हुए प्राण प्रतिष्ठा समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि थे और इस आयोजन में 8000 से अधिक श्रद्धालुओं ने भाग लिया था।

यह आयोजन न केवल राजा राम के दरबार की स्थापना का प्रतीक है, बल्कि मंदिर निर्माण प्रक्रिया के समापन का भी प्रतीक माना जा रहा है, जिसकी शुरुआत 5 अगस्त 2020 को सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले के बाद हुई थी।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

सड़क दुर्घटना में कनिष्ठ अभियंता की मौत

सुलतानपुर, जनमुख न्यूज। जिले में मोटरसाइकिल सवार एक कनिष्ठ अभियंता की हलियापुर-बेलवाई मार्ग पर एक वाहन से टक्कर लगने से Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *