साइको दुल्हन- पति को मार संदूक में बंद कर देती थी लाश, दो साल में तीन शादियां, ऐसे करती संपर्क

हरियाणा, जनमुख न्यूज। सीआईए ने एक साइको दुल्हन को गिरफ्तार किया है, जो अपने पति की हत्या कर उनका शव बेड और संदूक में छिपाकर फरार हो जाती थी।आरोपी महिला हिमाचली देवी उर्फ ज्योति (४७) निवासी जालंधर पंजाब ने सात महीने पहले शाहाबाद में सेवानिवृत्त रेलवे कर्मी नराता राम की हत्या कर फरार हो गई थी। नराता राम का कंकाल संदूक से बरामद हुआ था। थाना शाहाबाद में तीन जून को दर्ज शिकायत में राकेश कुमार निवासी जलुबी जिला अंबाला ने बताया था कि उसके पिता रेलवे विभाग से सेवानिवृत्त थे। उसके पिता ने सेवानिवृत्त होने के बाद दूसरी शादी की थी लेकिन कुछ समय बाद उसकी दूसरी पत्नी छोड़कर चली गई थी।कुछ समय बाद उसके पिता एक अन्य महिला के साथ शाहाबाद की अमर कॉलोनी में रहने लगे थे। बाद में उसके पिता अचानक लापता हो गए थे। शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।वह सात दिसंबर को अपने पिता के मकान में बाइक लेने गया तो अंदर से बदबू आ रही थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो जांच के दौरान कमरे के अंदर चारपाई के नीचे लोहे के संदूक से उसके पिता का कंकाल बरामद हुआ था। कपड़ों से उसने अपने पिता की पहचान की थी। पुलिस ने मामले में हत्या की धारा जोड़कर जांच शुरू कर दी थी। सीआईए-दो ने मामले की जांच करते हुए नराता राम पत्नी आरोपी हिमाचली देवी को गिरफ्तार किया। आरोपी महिला के कब्जे से उसके पति समेत दो मोबाइल बरामद किए। अदालत के आदेश से आरोपी को कारागार भेज दिया।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *