राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने राज्यपाल के रूप में शपथ ली

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज। राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने बृहस्पतिवार को यहां राजभवन में आयोजित एक समारोह में केरल के २३वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली। केरल उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति नितिन जामदार ने सुबह १०.३० बजे आर्लेकर को शपथ दिलाई। आर्लेकर ने आरिफ मोहम्मद खान का स्थान लिया है जिन्हें बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। शपथ ग्रहण समारोह में केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन, उनके कैबिनेट सहयोगियों, विभिन्न राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया। आर्लेकर बुधवार को यहां पहुंचे थे। मुख्यमंत्री विजयन, केरल विधानसभा अध्यक्ष ए एन शमसीर और मंत्रियों के. राजन तथा रामचंद्रन कदन्नापल्ली ने उनका अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर स्वागत किया था। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पिछले सप्ताह खान को बिहार का नया राज्यपाल और आर्लेकर को केरल का राज्यपाल नियुक्त किया था।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *