बिजनौर में नाबलिग मेड से रेप

उत्त्तर प्रदेश,जनमुख न्यूज। बिजनौर में १४ वर्षीय किशोरी के साथ कई बार रेप करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। किशोरी आरोपी युवक के यहां मेड थी। आरोपी ने बेल्ट से पहले जमकर पीटा। इसके बाद रेप किया। इसका वीडियो भी बनाया। किसी को बताने पर जान से मारने से धमकी।वीडियो वायरल होने के बाद परिजनों को इस बारे में पता चला। वीडियो में युवक पीड़िता को पीटते हुए दिख रहा है। परिजनों की तहरीर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।दरअसल, मामला बिजनौर के स्योहारा थाना क्षेत्र का है। जहां आज दिल को दहला देने वाली एक वीभत्स घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। ४ मिनट ४५ सेकेंड की वीडियो में एक युवक अपने ही घर में एक किशोरी को जबरन बेल्ट से पीटते हुए दिखाई दे रहा है और उसके साथ जबरन दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे रहा है। इस दौरान पीड़िता आरोपी से बार-बार छोड़ने की गुहार लगा रही है लेकिन दरिंदा उसकी अस्मत से लगातार खिलवाड़ करता हुआ दिखाई दे रहा है।स्योहारा के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला ने तहरीर में बताया है कि उसकी आर्थिक स्थिति कमजोर है। जिसके चलते उसकी बेटी और वह कुछ लोगों के घरों में साफ सफाई का काम करती। ईदगाह रोड पर रहने वाले २० वर्षी अदनान के घर में उसकी बेटी काम करने के लिए जाती थी।१० अक्टूबर को उसकी बेटी जब आरोपी अदनान के घर का काम करने के लिए गई तो। आरोपित अदनान ने उसे पकड़ लिया और उसकी बेल्ट से पिटाई की। जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

