उप्र में किशोरी को शादी का झांसा देकर बलात्कार

नई दिल्ली,जनमुख न्यूज। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के रसड़ा क्षेत्र में रहने वाली एक किशोरी को शादी का झांसा देकर बलात्कार करने के आरोप में पुलिस ने गुजरात के अहमदाबाद निवासी २४ वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।पुलिस सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के एक कस्बे की रहने वाली १७ वर्षीय एक किशोरी गत पांच अक्टूबर को अपने घर से लापता हो गई। इस मामले में किशोरी के पिता की तहरीर पर अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध गत छह अक्टूबर को मुकदमा दर्ज किया गया।रसड़ा कोतवाली के प्रभारी रत्नेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने बुधवार को किशोरी को थाना क्षेत्र के एक स्थान से मुक्त करा लिया। उन्होंने बताया कि १४ वर्षीय किशोरी ने पुलिस को बयान दिया है कि गुजरात के अहमदाबाद के दाडी निमला थाना क्षेत्र के बैरल मार्केट के शेख अली खान (२४) से उसकी दोस्ती फेसबुक और इंस्टाग्राम के जरिए हुई।उन्होंने बताया कि शेख ने शादी का झांसा देकर उसे बहला फुसलाकर अगवा कर लिया तथा तकरीबन २५ दिन तक उसके साथ बलात्कार किया। किशोरी के बयान के आधार पर मुकदमे में भारतीय न्याय संहिता (बी एन एस) की धारा ८७ (अपहरण) और ६५(१) (१६ साल से कम उम्र की लड़की से बलात्कार) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की सुसंगत धारा की बढ़ोत्तरी की गई है।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *