बिहार की मतदाता सूची पर संसद में घमासान, रिजिजू बोले— सुप्रीम कोर्ट में मामला विचाराधीन, चर्चा संभव नहीं

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। बिहार में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) को लेकर विपक्ष लगातार संसद में बहस की मांग कर रहा है। लेकिन सरकार की ओर से साफ कर दिया गया है कि यह मुद्दा संसद में चर्चा के योग्य नहीं है क्योंकि मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है।

बुधवार को लोकसभा में केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने स्पष्ट किया कि “लोकसभा के नियम अदालत में लंबित मामलों पर चर्चा की इजाजत नहीं देते।”

उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग एक स्वायत्त संस्था है और उसके कामकाज में संसद हस्तक्षेप नहीं कर सकती। विपक्ष के हंगामे के चलते बुधवार को सदन की कार्यवाही दोपहर 2 बजे स्थगित करनी पड़ी। विपक्ष का आरोप है कि SIR की आड़ में बिहार में बड़ी संख्या में लोगों का नाम मतदाता सूची से हटाया जा रहा है, जिससे उनका मताधिकार छीना जा रहा है।

गौरतलब है कि इस मानसून सत्र में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर चर्चा और कुछ विधेयकों को पारित किए जाने के अलावा कोई खास काम नहीं हो सका है। वहीं विपक्ष एसआईआर को लेकर चर्चा की मांग पर अड़ा हुआ है।

केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने सदस्यों से अपील करते हुए कहा कि “आप प्रमुख विधेयकों पर होने वाली बहस में हिस्सा लें और संसद की गरिमा बनाए रखें।”

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *