रेखा गुप्ता ने दिल्ली की चौथी महिला सीएम के तौर पर ली शपथ

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज। शालीमार बाग से पहली बार भाजपा विधायक बनीं रेखा गुप्ता ने आज दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। बीजेपी २७ साल बाद राष्ट्रीय राजधानी में सत्ता में लौटी है। सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी के बाद वह अब दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री हैं।
रेख गुप्ता के मंत्रिपरिषद में प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, पंकज सिंह, मनजिंदर सिंह सिरसा, कपिल मिश्रा और रविंदर इंद्राज शामिल हैं, जो रामलीला मैदान में मेगा समारोह में शपथ लिया। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्रियों और पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों सहित अन्य शीर्ष भाजपा नेता इस समारोह में पार्टी के मेगा शक्ति प्रदर्शन के रूप में भाग लिया। क्योंकि यह लगभग तीन दशकों के बाद सत्ता में लौटी है। शपथ ग्रहण समारोह के बाद एनडीए गठबंधन की एक अहम बैठक भी हुई। जिसमें पीएम मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और अन्य केंद्रीय मंत्री शामिल हुए।

