बेटी को दामाद ने 10 वीं मंजिल से फेंका- रिटायर्ड जज

उत्त्तर प्रदेश,जनमुख न्यूज। लखनऊ में रिटायर्ड जज की बेटी प्रीति (३५) की १०वीं मंजिल से संदिग्ध हालात में गिरकर मौत हो गई। पीएनबी बैंक में अफसर पति रविंद्र कुमार द्विवेदी (४०) पर हत्या की इघ्R दर्ज हो गई है। पुलिस ने रविंद्र को हिरासत में ले लिया है।प्रीति के पिता रिटायर्ड जज एसपी तिवारी का कहना है- बेटी को उसके पति ने धक्का देकर गिराया। अगर वह खुद कूदती तो दीवार से दूर गिरती, जबकि उसका शव दीवार के करीब पड़ा हुआ था।गुरुवार सुबह पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम किया। उधर, राजेंद्र द्विवेदी के समर्थन में कई साथी वकील पहुंचे। उन्होंने दावा किया रविन्द्र कुमार द्विवेदी बेकसूर हैं। उन्हें फंसाया जा रहा। प्रीति खुद कूदी है। घटना के समय रविंद्र बैंक में थे।

