जैश-ए-मोहम्मद पर हुआ खुलासा एनआईए की टीम ने किया ताबड़तोड़ छापेमारी

नई दिल्ली,जनमुख न्यूज । राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शनिवार, ५ अक्टूबर को एक आतंकी साजिश मामले के सिलसिले में महाराष्ट्र सहित पांच राज्यों में २२ स्थानों पर रेड मारी है। मालेगांव, सांभाजीनगर और जालना में एनआईए की टीम ने छापेमारी की है, जिसमें चार लोगों को हिरासत में लिया गया। पकड़े गए लोगों का संबंध जैश ए मोहम्मद आतंकी संगठन से बताया जा रहा है। जैश के आका वैसे तो पाकिस्तान में बैठे हुए हैं। लेकिन ये संगठन भारत में कई आतंकी वारदातों को अंजाम दे चुका है। हिंदुस्तान में स्लीपर सेल्स के जरिए आंतकी घटनाओं को रचने की कवायद करता रहता है। इन सब के बीच एनआई की टीम ने बड़े पैमाने पर कार्रवाई की है। जम्मू कश्मीर, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, असम और दिल्ली में एनआई की छापेमारी चल रही है।जालना और छत्रपति संभाजीनगर से तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। दलान्या के गांधीनगर से एक को हिरासत में लिया गया है। एक को आज़ाद चौक के पास से और एक को छत्रपति संभाजीनगर शहर के एन-६ इलाके से हिरासत में लिया गया है। बताया जा रहा है कि ये सभी लोग देश विरोधी कृत्य करने की तैयारी में थे। इन चारों के खिलाफ गहन जांच शुरू कर दी गई है।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *