घूस लेते रंगेहाथ पकड़ाया राजस्व कर्मचारी

पटना, जनमुख न्यूज । बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में स्पेशल विजिलेंस यूनिट ने बड़ी कार्रवाई की है। कुढ़नी प्रखंड के पंचायत अमरख के राजस्व कर्मचारी जसपाल कुमार को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ा है। आरोप है कि जसपाल कुमार दाखिल खारिज के नाम पर २० हजार रुपये घूस ले रहे थे। विजिलेंस की टीम छापेमारी कर जसपाल कुमार को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। टीम अब राजस्व कर्मचारी के आवास और कार्यालय में छापेमारी कर रही है। २० हजार रुपये घूस ले रहा था कर्मचारी विजिलेंस की टीम के अनुसार, जमीन सर्वे में म्यूटेशन को लेकर यह कार्रवाई की गई है। आरोपी राजस्व कर्मचारी पर भ्रष्टाचार करने के आरोप लगे थे। आरोप लगाने वाले ने लिखित शिकायत भी की थी। जांच में मामला सही पाया गया। इसके बाद डीएसपी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने छापेमारी कर राजस्व कर्मचारी जसपाल कुमार को २० हजार रुपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा अंचल अधिकारी अनिल कुमार संतोषी के आवास पर भी स्पेशल विजिलेंस यूनिट की छापेमारी चल रही है। की इस कार्रवाई से हड़कंप मचा है।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *