आजमगढ़ में सड़क हादसों ने ली दो जानें, पेड़ से टकराई बाइक में युवक की मौत, कार की टक्कर से वृद्ध ने तोड़ा दम

आजमगढ़, जनमुख न्यूज़। जिले में अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक और एक वृद्ध की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसों के बाद दोनों क्षेत्रों में शोक का माहौल है।पहली घटना मुबारकपुर थाना क्षेत्र की है। शहर कोतवाली क्षेत्र के हाफिजपुर गांव निवासी अजय चौहान (20) अपने मित्र अरविंद चौहान के साथ बुआ के घर नाराव मुबारकपुर गए थे। बुधवार को दोनों बाइक से वहां पहुंचे थे और बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे घर लौट रहे थे। इसी दौरान बम्हौर गांव के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में अजय चौहान की मौके पर ही हालत गंभीर हो गई, जबकि पीछे बैठे अरविंद चौहान गंभीर रूप से घायल हो गए।सूचना पर आसपास के लोगों ने 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने अजय को मृत घोषित कर दिया। अरविंद चौहान का इलाज जारी है और उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। थानाध्यक्ष मुबारकपुर शशि मौली पांडेय ने बताया कि मृतक अजय अपने परिवार में दो भाइयों और दो बहनों में सबसे बड़ा था।दूसरी घटना बिलरियागंज थाना क्षेत्र की है। दाउदपुर गांव निवासी महातम दुबे (64) बुधवार शाम करीब चार बजे बाइक से कहीं जा रहे थे। जैसे ही वे बिलरियागंज क्षेत्र के अंडाखोर पेट्रोल पंप के पास पहुंचे, तभी एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

इसे भी पढ़े-
सड़क दुर्घटना में कनिष्ठ अभियंता की मौत

सुलतानपुर, जनमुख न्यूज। जिले में मोटरसाइकिल सवार एक कनिष्ठ अभियंता की हलियापुर-बेलवाई मार्ग पर एक वाहन से टक्कर लगने से Read more

आज वाराणसी आएंगे मुख्यमंत्री योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को वाराणसी आएंगे। वे वाराणसी में कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे तो Read more

महिला डॉक्टर की हत्या के केस को लेकर देशभर में चिकित्सको की हड़ताल

नई दिल्ली, जनमुख डेस्क। पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला डॉक्टर की Read more

अमौसी एयरपोर्ट पर रेडियो एक्टिव एलिमेंट लीक होने से हड़कंप

लखनऊ, जनमुख डेस्क। अमौसी एयरपोर्ट से गुवाहाटी जाने वाली उड़ान से कैंसररोधी दवाओं के कंटेनर को भेजा जाना था। एयरपोर्ट Read more

स्थानीय लोगों ने तुरंत एंबुलेंस से उन्हें बिलरियागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल आजमगढ़ रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान बुधवार रात करीब आठ बजे महातम दुबे की मौत हो गई। वे स्वर्गीय धूप नारायण दुबे के पुत्र थे और अपने पीछे चार पुत्र और एक पुत्री छोड़ गए हैं।थानाध्यक्ष बिलरियागंज सुनील कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और दुर्घटना में शामिल वाहन चालक की तलाश की जा रही है।

इसे भी पढ़े-
सड़क दुर्घटना में कनिष्ठ अभियंता की मौत

सुलतानपुर, जनमुख न्यूज। जिले में मोटरसाइकिल सवार एक कनिष्ठ अभियंता की हलियापुर-बेलवाई मार्ग पर एक वाहन से टक्कर लगने से Read more

आज वाराणसी आएंगे मुख्यमंत्री योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को वाराणसी आएंगे। वे वाराणसी में कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे तो Read more

महिला डॉक्टर की हत्या के केस को लेकर देशभर में चिकित्सको की हड़ताल

नई दिल्ली, जनमुख डेस्क। पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला डॉक्टर की Read more

अमौसी एयरपोर्ट पर रेडियो एक्टिव एलिमेंट लीक होने से हड़कंप

लखनऊ, जनमुख डेस्क। अमौसी एयरपोर्ट से गुवाहाटी जाने वाली उड़ान से कैंसररोधी दवाओं के कंटेनर को भेजा जाना था। एयरपोर्ट Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *