रोहित शर्मा फिर बने पिता, पत्नी रितिका सजदेह ने बेटे को दिया जन्म

नई दिल्ली,जनमुख न्यूज। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा के घर बड़ी खुशखबरी आई है। दरअसल, रोहित एक बार फिर पिता बने हैं, उनकी पत्नी रितिका ने बेटे को जन्म दिया है। बता दें कि, पहले ही उम्मीद जताई जा रही थी कि उनके घर नन्हा मेहमान आने वाला है जिस कारण वो पर्थ टेस्ट नहीं खेल पाएंगे। हालांकि, अब इन उम्मीद से पहले ही समायरा को छोटा भाई मिल गया है। हिटमैन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट खेल सकते हैं।रोहित शर्मा और उनकी पत्नी रितिका सजदेह पहले से ही बेटी समायरा के माता-पिता हैं। उन्होंने अब तक अपने दूसरे बच्चे की खबर सभी से छुपाए रखी। रितिका की गर्भावस्था तक की बात सामने नहीं आई थी। हाल ही में पर्थ टेस्ट के लिए रोहित की अनउपलब्धता की खबरों के बाद फैंस को पता चला कि वह ऐसा घर नन्हें मेहमान के आगमन चलते करने वाले हैं।

