कोच गौतम गंभीर के साथ विवाद पर रोहित शर्मा का खुलासा, कही बड़ी बात

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय टीम को टेस्ट सीरीज में हार का मुंह देखना पड़ा। जिसके बाद बीजीटी में रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ५ मैचों की सीरीज ३-१ से हार गई। इस हार के साथ ही कप्तान रोहित शर्मा और हेड कोच गौतम गंभीर के बीच विवाद की खबरे सामने आईं। दावा किया गया था कि रोहित शर्मा और गौतम गंभीर में सबकुछ ठीक नहीं है, दोनों के बीच अनबन चल रही है, लेकिन अब इन दावों पर कप्तान रोहित शर्मा ने सामने पहली बार खुल कर बात की और दोनों के बीच के रिश्ते की सच्चाई बताई । मीडिया से बातचीत में रोहित शर्मा ने कहा कि हेड कोच गौतम गंभीर उस प्रक्रिया में हस्तक्षेप नहीं करते तो बतौर कप्तान आपको मैदान पर करना होता है। वह पूरी तरह आपके फैसले के साथ होते हैं, वह कप्तान के तौर पर आपके फैसले पर भरोसा दिखाते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे हेड कोच गौतम गंभीर बातें तब करते हैं, जब मैं ऑफ द फील्ड होता हूं। तब हमारे हेड कोच जरूर बताते हैं कि क्या करना है? आगे की रणनीति क्या होगी। लेकिन जब कप्तान के तौर पर मैं मैदान पर होता हूं तो गंभीर हस्तक्षेप नहीं करते। हम लोग एक-दूसरे की प्रक्रिया में भरोसा करते हैं हम दोनों के रिश्ते अच्छे हैं।
बताते चलें कि पिछले दिनों टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टेस्ट सीरीज में हार झेलनी पडी। वहीं भारत ने करीब १० साल बाद बीजीटी गंवाई। इस हार के बाद कहा गया कि टीम इंडिया के खिलाड़ियों और हेड कोच में नहीं बन रही है। साथ ही कप्तान के साथ ही कोच की अनबन है। दोनों दिग्गजों के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है।

इसे भी पढ़े-
मेरे अंदर कुश्ती और लड़ाई हमेशा रहेगी- विनेश

नई दिल्ली जनमुख न्यूज। २९ साल की रेसलर विनेश फोगाट ने पेरिस ओलिंपिक से अयोग्य होने के बाद शुक्रवार, १६ Read more

ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतने के बाद नीरज चोपड़ा के ब्रांड एंडोर्समेंट में ५० प्रतिशत की वृद्धि

नई दिल्ली, जनमुख डेस्क। ओलंपिक खेलों में सिल्वर मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा के ब्रांड एंडोर्समेंट पोर्टफोलियो में इस साल Read more

विश्व चैम्पियनशिप में भागीदारी पर खतरा

विश्व चैम्पियनशिप में भागीदारी पर खतरा नई दिल्ली, जनमुख डेस्क। भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) ने शुक्रवार को कहा कि वह Read more

पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले हॉकी खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया

चंडीगढ़ , डेस्क जनमुख न्यूज। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हाल ही में संपन्न पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *