वक्फ पर गठित जेपीसी की बैठक में हंगामा

नई दिल्ली,जनमुख न्यूज । वक्फ विधेयक पर संयुक्त समिति की हो रही बैठक से विपक्षी दलों के सांसदों ने फिर से वॉकआउट किया है। विपक्ष के कई सांसदों ने भाजपा सदस्य पर अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया है। यह घटना सोमवार को वक्फ संशोधन विधेयक, २०२४ से संबंधित प्रस्तुति के बहिष्कार के बाद हुई, जो २०१२ कर्नाटक वक्फ घोटाला रिपोर्ट पर आधारित है। प्रस्तुतिकरण कर्नाटक राज्य अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष और कर्नाटक भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष अनवर मन्निपड्डी द्वारा दिया गया था।संसद की संयुक्त समिति की बैठक के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और विपक्षी सदस्यों के बीच तीखी नोंकझोंक हुई और यह हंगामेदार रही। विपक्षी दलों के सदस्यों ने मुसलमानों से संबंधित कानून पर चर्चा के लिए हिंदू समूहों के सदस्यों को बुलाने के पीछे के तर्क पर सवाल उठाया। मणिप्पडी ने वक्फ संपत्तियों पर कब्जा करने में कथित संलिप्तता के लिए खरगे और रहमान खान सहित कर्नाटक के कई कांग्रेस नेताओं और अन्य का नाम लिया। विपक्षी सांसदों ने संसदीय समितियों की कार्यवाही के नियमों का हवाला देते हुए दावा किया कि ऐसी समितियों की बैठकों में उच्च पदों पर आसाीन व्यक्ति’ के खिलाफ अप्रमाणित आरोप नहीं लगाए जा सकते।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *