राज्यसभा में मिली नोट की गड्डी हंगामा

नई दिल्ली,जनमुख न्यूज। राज्यसभा में शुक्रवार को एक गंभीर और विवादास्पद मामला सामने आया, जब कांग्रेस के बेंच पर नोटों की गड्डी मिलने की खबर आई। इस घटना के बाद सदन में तीव्र हंगामा हुआ, और सभापति जगदीप धनखड़ ने इस पर बयान देते हुए कहा कि यह एक गंभीर मामला है, जिसकी जांच चल रही है।गुरुवार को सदन की कार्यवाही स्थगित होने के बाद, सुरक्षा अधिकारियों ने राज्यसभा सचिवालय को सूचना दी कि सीट नंबर २२२ पर नगदी की गड्डी मिली है। यह सीट तेलंगाना से कांग्रेस सांसद अभिषेक मनु सिंघवी को आवंटित की गई थी। सभापति ने शुक्रवार को सदन में इसका खुलासा किया और कहा, ‘कल (गुरुवार) कार्यवाही स्थगित होने के बाद सुरक्षा अधिकारियों ने हमें जानकारी दी कि सीट नंबर २२२ से नगदी बरामद हुई है। यह सीट अभिषेक मनु सिंघवी को आवंटित की गई थी। इस मामले में नियमों के अनुसार जांच होनी चाहिए और इसकी जांच हो रही है।
विपक्षी नेताओं का विरोध
जब सभापति ने इस बारे में बयान दिया, तो सदन में हंगामा मच गया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इसे लेकर आपत्ति जताई और कहा कि जब तक मामले की जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक किसी सांसद का नाम लेना और उनकी सीट का जिक्र करना उचित नहीं था। खड़गे ने कहा, ‘जब तक पूरी जांच नहीं हो जाती और स्थिति स्पष्ट नहीं होती, तब तक आपको (सभापति) किसी सांसद का नाम नहीं लेना चाहिए। यह प्रक्रिया के खिलाफ है और इससे सिर्फ आरोप लग रहे हैं।’ खड़गे का कहना था कि इस तरह से किसी को दोषी ठहराना बिना प्रमाण के गलत है और इससे कांग्रेस पार्टी की प्रतिष्ठा को नुकसान हो सकता है। खड़गे के इस बयान पर सत्ता पक्ष के सांसदों ने विरोध किया, और मामला गरमाता गया। खड़गे ने यह भी आरोप लगाया कि ‘ऐसे छोटे कामों से देश की प्रतिष्ठा को नुकसान हो रहा है। यह राजनीतिक खेल खेलकर ही देश को बदनाम किया जा रहा है।’ सभापति जगदीप धनखड़ ने खड़गे के आरोपों का जवाब देते हुए कहा, ‘मैंने केवल यह बताया कि यह घटना किस सीट पर हुई है और वह सीट किसे आवंटित की गई थी। मेरे बयान का उद्देश्य केवल पारदर्शिता बनाए रखना था, ताकि सदन में किसी भी प्रकार की गुमराह करने वाली स्थिति पैदा न हो।’ उन्होंने यह भी कहा कि मामला गंभीर है और इसकी जांच नियमों के तहत की जाएगी।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *