सैफ अली खान मामले में एक संदिग्ध पकड़ा गया, इससे पहले बांद्रा रेलवे स्टेशन के पास दिखा था हमलावर

मुंबई, जनमुख न्यूज।सैफ अली खान पर हमले के मामले में मुंबई पुलिस ने शुक्रवार को एक संदिग्ध को हिरासत में लिया था. पुलिस अभी उस शख्स से पूछताछ कर रही है. संदिग्ध का नाम शाहिद बताया जा रहा है. मुंबई के ताड़देव पुलिस स्टेशन की पुलिस टीम ने उसे फॉकलैंड रोड गिरगांव से हिरासत में लिया है।
पुलिस की शुरुआती पूछताछ के अनुसार शाहिद पर पहले से चार से पांच घरों मेंं घुसने के मामले दर्ज हैं। पहले भी चोरी के लिए कई लोगों के घरों में घुस चुका है। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि पकड़ा गया शख्स क्या वही व्यक्ति है जिसने सैफ अली खान पर हमला किया या नहीं।
इस बीच सैफ अली खान पर हमले के मामले में नई सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ गई है। इसमें हमलावर को एक्टर के घर के अंदर जाते हुए देखा जा सकता है। सीसीटीवी में एक शख्स सीढ़ियां चढ़ता दिख रहा है। शख्स ने नकाब बांधा हुआ है। काले कपड़े और चप्पल पहनी हुई है। ये शख्स १६ जनवरी की रात तकरीबन १.३७ बजे सैफ के घर में घुसा था। इसके बाद लगभग २.३३ बजे चोर को सीढ़ियों से उतरते हुए देखा गया। उतरते हुए उसके चेहरे पर नकाब नहीं था।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

बुधवार देर रात सैफ अली खान पर उनके घर में घुसकर चोर ने हमला कर दिया था । इस हमले में एक्टर घायल हो गए थे। सैफ की मुंबई के लीलावती अस्पताल में सर्जरी हुई है। एक्टर अब ठीक हैं। इन सबके बीच पुलिस भी आरोपी की गिरफ्तारी के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।
इससे पहले मुम्बई पुलिस सूत्रों ने बताया था कि संदिग्ध बांद्रा रेलवे स्टेशन के आसपास दिखाई दिया था। घटना के बाद संदिग्ध ने सुबह पहली लोकल ट्रेन ली होगी। अब मुंबई पुलिस की टीमें वसई, नालासोपारा इलाके में कैम्प कर रही है।
पुलिस ने सैफ की ब्लिडिंग के सीसीटीवी खंगाले थे जिसमें आरोपी की तस्वीर कैद हो गई थी। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने भागने से पहले कपड़े भी बदले थे। पुलिस अधिकारियों ने बताया है कि मामले में मुखबीरों की भी मदद ली जा रीह है।
पुलिस ने २० टीमें की हैं गठित
बता दें कि सैफ अली खान हमले की जांच में पुलिस जांच में जुटी हुई है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी की जल्द से जल्द अरेस्ट करने के लिए २० टीमें बनाई हैं। ये टीमे हमलावर की तलाश के लिए जगह-जगह दबिश दे रही है।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *