सलमान को फिर मिली धमकी, परिवहन विभाग के व्हाट्सएप नंबर पर आया मैसेज

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। इस बार मुंबई के वर्ली परिवहन विभाग के व्हाट्सएप नंबर पर धमकी भरा संदेश भेजा गया है। इसमें अभिनेता के घर में घुसकर जान से मारने की धमकी दी गई है। साथ ही धमकी देने वाले ने सलमान की कार को बम से उड़ाने की भी धमकी दी है। घटना के बाद वर्ली पुलिस स्टेशन में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अधिकारी फिलहाल धमकी देने वाले की तलाश में जुट गए हैं। संदेश कहां और कैसे भेजा गया? इसकी जांच भी शुरू कर दी गई है।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि रविवार को ट्रैफिक पुलिस की व्हाट्सएप हेल्पलाइन पर संदेश मिलने के बाद सीनियर्स को सूचित किया। पीटीआई के मुताबिक ट्रैफिक पुलिस हेल्पलाइन को हाल के दिनों में अभिनेता को निशाना बनाते हुए कई धमकी भरे संदेश मिले हैं।
बीते साल १४ अप्रैल की सुबह सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर बाइक से आए दो शूटर्स ने पांच राउंड फायरिंग की थी। इस गोलीबारी में एक गोली सलमान के घर की दीवार पर भी लगी थी। एक गोली सलमान के घर पर लगे नेट को चीरती हुई अंदर लगी थी। फायरिंग करने के बाद हमलावर बाइक मौके पर छोड़कर फरार हो गए थे। घटना की जांच के दौरान गोलीबारी की जिम्मेदारी लेने वाला एक फेसबुक पोस्ट भी सामने आया था। पुलिस के मुताबिक यह पोस्ट कथित तौर पर जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के छोटे भाई अनमोल बिश्नोई ने अपलोड किया था। इस हमले के बाद सलमान खान की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया था।

इसे भी पढ़े-
गदर ३ का करना होगा लंबा इंतजार

मुम्बई जनमुख न्यूज। 'गदर २' की भारी सफलता के बाद, निर्देशक अनिल शर्मा सिर्फ एक नहीं बल्कि दो बहुप्रतीक्षित फिल्मों Read more

छत्रपति संभाजी महाराज बन कर दहाड़े विक्की कौशल, औरंगजेब के रूप में अक्षय खन्ना को पहचान हुआ मुश्किल

मनोरंजन, डेस्क जनमुख न्यूज। छत्रपति संभाजी महाराज बन कर दहाड़े विक्की कौशल, औरंगजेब के रूप में अक्षय खन्ना को पहचान Read more

‘एंग्री यंग मैन’ की स्क्रीनिंग में नजर आई कई बड़ी हस्तियां

मनोरंजन, डेस्क जनमुख न्यूज। सलमान खान और निर्देशक एआर मुरुगादॉस ने एक एक्शन थ्रिलर फिल्म बनाने के लिए हाथ मिलाया Read more

इंस्टाग्राम पर श्रद्धा कपूर का दबदबा

मनोरंजन, डेस्क जनमुख न्यूज। बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'स्त्री २' की सफलता का जश्न मना रही Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *