सलमान खान को फिर मिली जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को कथित तौर पर एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। मंगलवार को ट्रैफिक कंट्रोल को एक अनजान शख्स का मैसेज मिला जिसमें २ करोड़ रुपए की मांग की गई है। विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि मैसेज भेजने वाले ने पैसे न मिलने पर सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी है।मुंबई की वर्ली पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा ३५४ (२), ३०८ (४) के तहत अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अज्ञात व्यक्ति ने सलमान खान को धमकी दी है कि अगर उन्हें पैसे नहीं दिए गए तो उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। ट्रैफिक पुलिस ने मामले की सूचना वर्ली पुलिस को दी, जिसने मामले में अपराध दर्ज कर लिया है और भेजने वाले की तलाश शुरू कर दी है।यह घटना मुंबई पुलिस द्वारा उत्तर प्रदेश के नोएडा से एक २० वर्षीय व्यक्ति को बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और एनसीपी नेता जीशान सिद्दीकी को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किए जाने के दो दिन बाद हुई है। व्यक्ति को सोमवार को गिरफ्तार किया गया था।मुंबई के निर्मल नगर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया आरोपी ने पहले विधायक जीशान सिद्दीकी के हेल्पलाइन नंबर पर धमकी भरा संदेश भेजा और बाद में उस पर वॉयस कॉल किया। जिसमें उसने सिद्दीकी और अभिनेता सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी। यह घटना शुक्रवार को हुई।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *