स्कूल बस में आग लगी,कोई हताहत नही

महाराष्ट्र, जनमुख न्यूज। महाराष्ट्र के पुणे शहर के खराडी क्षेत्र में बृहस्पतिवार को एक स्कूल बस में आग लग गयी और इस घटना में कम से कम १५ छात्र बाल-बाल बच गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।एक अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि घटना तुलजा भवानी नगर इलाके में दोपहर के समय हुई। उन्होंने बताया कि इस दौरान स्कूल से छुट्टी होने के बाद छात्र अपने घर जा रहे थे।उन्होंने बताया, चालक स्कूल बस में छात्रों को लेकर जा रहा था तभी दोपहर करीब २:४५ बजे उसने वाहन से धुआं निकलता देखा। उसने तुरंत बस रोकी और वहां मौजूद लोगों की मदद से छात्रों को बस से उतारा।छात्रों के बस से उतरने के बाद चालक ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन पूरी बस में आग लग गई और वह पूरी तरह जल गई। उन्होंने कहा कि दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पा लिया गया।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *