झारखंड में एनडीए में हुआ सीटों का बंटवारा

नई दिल्ली,जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने शुक्रवार को झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए अपने सहयोगियों के साथ सीट बंटवारें का ऐलान कर दिया। सीट बंटवारें के मुताबिक झारखंड में बीजेपी ६८, आजसू १०, जेडीयू २ और एलजेपी-आरवी १ सीटों पर चुनाव लड़ेगी। सुदेश महतो की ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन १० सीटों- सिल्ली, रामगढ़, गोमिया, इचाघर, मांडू, जुगसलाई, डुमरी, पाकुड़, लोहरदगा और मनोहरपुर पर चुनाव लड़ेगी। जबकि नीतीश कुमार की जनता दल-यूनाइटेड (जेडीयू) दो सीटों- तमाड़ और जमशेदपुर पूर्वी, चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) चतरा विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ेगी।केंद्रीय मंत्री और झारखंड में बीजेपी के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि झारखंड में बीजेपी, ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (एजेएसयू), जनता दल (यूनाइटेड) और लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) मिलकर चुनाव लड़ेंगे। सीट बंटवारे पर भी सहमति बन गई है और जल्द ही उम्मीदवारों की घोषणा कर दी जाएगी। बीजेपी के झारखंड विधानसभा चुनाव सह-प्रभारी और असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि सीट बंटवारे को लेकर चर्चा चल रही है। फिलहाल, ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) १० सीटों पर चुनाव लड़ेगी। २ सीटों पर जनता दल (यूनाइटेड) और एक सीट पर लोक जनशक्ति पार्टी। बाकी सीटों पर बीजेपी चुनाव लड़ेगी।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *