मणिपुर में सुरक्षा बलों ने उग्रवादियों के तीन बंकर नष्ट किए

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज।मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में सुरक्षा बलों ने उग्रवादियों के तीन बंकर नष्ट कर दिए। पुलिस ने एक बयान में बताया कि बिष्णुपुर में उग्रवादियों के रॉकेट हमले में एक व्यक्ति की मौत और छह अन्य के घायल होने के बाद सुरक्षा बलों ने यह कार्रवाई की।बयान के मुताबिक यह अभियान शुक्रवार को चुराचांदपुर जिले के मुआलसांग और लाइका मुआलसौ गांव में चलाया गया। इसमें कहा गया है उग्रवादियों ने बिष्णुपुर जिले में दो जगहों पर लंबी दूरी के रॉकेट दागे। इन हमलों में से एक में एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई और छह अन्य नागरिक घायल हो गए।बयान के अनुसार पुलिस दलों और सुरक्षा बलों ने पास के पहाड़ी इलाकों में सघन तलाश अभियान शुरू किया। इसमें कहा गया है चुराचांदपुर के मुआलसांग गांव में दो बंकर और लाइका मुआलसौ गांव में एक बंकर नष्ट कर दिया गया।बिष्णुपुर के पुलिस अधीक्षक सहित पुलिस अधिकारी क्षेत्र में पहुंचे तो संदिग्ध उग्रवादियों ने उन पर गोलीबारी की, लेकिन पुलिस दल ने जवाबी कार्रवाई की और उग्रवादियों के हमले को विफल कर दिया।बयान में कहा गया है कि हवाई गश्त के लिए एक सैन्य हेलीकॉप्टर तैनात किया गया है और कानून-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लेने के लिए उच्च स्तरीय सुरक्षा बैठकें की गई। इसमें कहा गया है कि अधिकारी हालत पर करीबी नजर रख रहे हैं और पुलिस किसी भी संभावित स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *