रोड पर मिला विकलांग का अर्धनग्न शव मचा हड़कंप

रायपुर,जनमुख न्यूज। बस्तर ब्लाक के अंतर्गत आने वाले घोटिया थाना क्षेत्र के बोड़नपाल बाजार स्थल के समीप आज सुबह एक विकलांग युवक का अर्धनग्न शव देखा गया। मामले की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच शव को पीएम के लिए भिजवाया। वहीं मृतक के बारे में पतासाजी में जुट गए है।वहीं यह घटना सड़क हादसा है या हत्या ये पुलिस के लिए जांच का विषय बन गया है। मामले के बारे में जानकारी देते हुए आसपास के लोगों ने बताया कि रोजाना की तरह आज सुबह भी लोग घूमने के लिए निकले थे। इसी दौरान बोड़नपाल के बाजार स्थल में एक विकलांग युवक जिसकी उम्र करीब ४५ वर्ष के लगभग बताई जा रही है।उसका शव सड़क पर मिला, मृतक के शरीर मे जगह जगह चोट के निशान देखे गए है। वहीं सिर में गंभीर चोट भी देखी गई है, वहीं विकलांग युवक की पहचान नहीं हो पाई है, इसके अलावा मृतक वहां तक कैसे पहुंचा, आसपास किसी भी तरह से कोई भी वाहन या मृतक का कोई भी सामान नही देखा गया।

